छुरिया (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने भूपेश बघेल सरकार के बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है। श्री वैष्णव ने कहा कि भूपेश सरकार के बजट में निराशा और छलावे के सिवा कुछ भी नहीं है, भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और बिना हवा के फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है। रविन्द्र वैष्णव जी ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और बेटियों के लिए निराशा के सिवाय कुछ भी नहीं है। भूपेश बघेल सरकार हवा में उड़ रही है। इस सरकार ने चुनाव पर आधारित हवा हवाई बजट पेश किया है। ठोस धरातल पर इस बजट में कोई योजना नहीं है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को इस बार भी छलावे की सौगात दी है कांग्रेस शासन का इस वर्ष का आम बजट निराशाजनक है। कांग्रेस फिर अपने खोखले वादों के साथ जनता के सामने है। इस बजट से छत्तीसगढ़ को बहुत उम्मीद थी लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है।यह बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है, जिससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा।
There is no ads to display, Please add some
