यादव ठेठवार की महिलाएं के द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट कर नवनिर्वाचित पार्षदों का किया गया सम्मान

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर यादव ठेठवार समाज द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना नवनियुक्त पार्षदों की उपस्थिति में यादव ठेठवार की महिला संगठनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगदीश यादव नवनिर्वाचित पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने कहा इस शानदार जीत का श्रेय अपने वार्ड के सभी देवतुल्य मतदाताओं को जाता हैं जिसे मैं दिल से धन्यवाद देना चाहूंगा साथ ही सभी ठेठवार यादव समाज की महिलाओं को भी बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा आज मैं जो भी स्थान पर हूं ये सब आप सभी के आशीर्वाद है मुझे जो भी दायित्व मिला है उसे मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पालन करते हुए सर्व समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा दृढ़संकल्पित रहूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता सभी के सुख दुःख में सहभागी बनकर उनके अधिकारों को दिलाने का रहेगा। पहली बार पार्षद चुनकर आई पदमा यदु एवं चंचल यदु ने खुशी जाहिर करते हुए समाज के सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए मुझे जो दायित्व मिला है उसे मैं पूरी निष्ठा से पालन करते हुए वार्ड के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।सम्मानित पाने वाले पार्षदों में वार्ड क्रमांक 08 से जगदीश यदु पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, वार्ड क्रमांक 05 से पदमा यदु, वार्ड क्रमांक 03 से चंचल कमलेश यदु का पुष्पहार पहनाकर सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्रीमती शीला यदु, श्रीमती पुष्पा यदु, श्रीमती तारिणी यदु, श्रीमती रेवती यदु, श्रीमती धनेश्वरी यदु, श्रीमती संध्या यदु, श्रीमती संगीता यदु, श्रीमती रेखा यदु, श्रीमती सीमा यदु, श्रीमती बिंदु यदु, श्रीमती मधु यदु, श्रीमती रतना यदु, श्रीमती दीपा यदु, श्रीमती योगिता यदु, श्रीमती मीना यदु, श्रीमती योगिता यदु, श्रीमती तृप्ति यदु, श्रीमती ममता यदु, श्रीमती पूनम यदु, श्रीमती फेकन यदु, श्रीमती नीतू यदु, चंद्रिका यदु के अलावा समाज की महिलाएं उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version