रायपुर । मंदिरहसौद रेलवे स्टेशन यार्ड के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हुपेश कुमार सिन्हा 37 वर्ष राजातालाब का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीएस 5294 को मंदिरहसौद रेलवे स्टेशन यार्ड के पास खड़ी की थी, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some
