बिलासपुर-रायपुर । पुरानी रंजिश के चलते तालापारा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। तैबा चौक के पास घटित इस हमले में चौक के पास खड़े मोहम्मद अरहान पर बाइक में पहुंचे कुछ लड़कों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जान से मारने का प्रयास किया है। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तैबा चौक में मोहम्मद अरहान अपने दोस्त के साथ खड़ा था तभी 2 बाइक में युवक पहुँचे और अरहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे नाबालिग अरहान मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गया, जिसे आस पास के लोगों ने हॉस्पिटल पहुँचाया और पुलिस को सूचना दी। रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वालो में उदय चक्रवर्ती, कादिर, पवन और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है, जिससे पुलिस 2 साल पहले हुए नवीन महादेवा की हत्या का बदला लेने की नीयत से इस घटना को अंजाम देना मान रही है, क्योकि 2 साल पहले नवीन महादेवा और उदय चक्रवर्ती पर चाकू से हमला हुआ था, जिसमें नवीन महादेवा की मौत हो गई थी, इस मामले में मोहम्मद अरहान भी आरोपी था, लिहाज़ा उदय चक्रवर्ती और उसके साथियों ने बदला लेने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version