सूरजपुर (गंगा प्रकाश) – आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए युवा कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.पी, राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल को कोरिया जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए श्री जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। इससे पूर्व भी भटगांव विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद का निर्वहन कर चुके हैं और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं और युवाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके जिला प्रभारी नियुक्ति के बाद उनके कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ परिवारजनों ने बधाई दी है। जिला प्रभारी राहुल जायसवाल को प्रभार जिले में तत्काल अपने काम पर जुड़ जाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम कार्य अपने प्रभार के जिले में संपूर्ण संगठन में समन्वय स्थापित करना होगा और युवा कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की प्रत्येक गतिविधियों में समन्वय करना और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त करना और पार्टी को मजबूत करना होगा।
युवा कांग्रेस कोरिया के जिला प्रभारी हुए राहुल जायसवाल नियुक्त
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
