मैनपुर (गंगा प्रकाश)। बिजली बिल के वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मैनपुर मंडल द्वारा 25 नवंबर को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व ग्रामीण जन विद्युत उपभोक्ताओं ने मैनपुर स्थित विद्युत विभाग के ऑफिस का घेराव किया भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिड़ार चौक से एक रैली के रूप में विद्युत विभाग के ऑफिस पहुंचे और ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए इस मौके पर भाजपा संगठन के जिला के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अपने लोकलुभावन झूठे वादे करके सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से छलावा किया है बिजली बिल हाफ का वादा करने वाली सरकार आज बिजली के बिल में कई गुना बढ़ोतरी करके उपभोक्ताओं को दे रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के सभी उपभोक्ता बिजली के बिलों परेशान हैं मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि आने वाले चुनाव में ऐसी झूठी सरकार को हमें उखाड़ फेंकना है युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि युवा मोर्चा हर जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है अगर बिजली के बिल के संबंध में सरकार गंभीर नहीं होती है और बिल उपभोक्ताओं के अनुरूप नहीं आता है तो युवा मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा गरियाबंद योगेश शर्मा ,मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूपेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम दास वैष्णव ,वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राठौर ,राकेश दुबे ,महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर ,हरीश यादव, संतोष यादव ,उमंग सिंह ठाकुर ,सुरजो बाई ढाढ ,मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला रामटेके ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू, उपेंद्र साहू, कृष्ण कुमार नेताम, विशेश्वर सिक्का ,राम सेना अध्यक्ष मोहित द्विवेदी, रोहित ध्रुव, बद्रीनाथ नेगी, महिला मोर्चा के रुकमणी साहू ,ओम बाई साहू, चरण सोरी, भारत नायक ,प्रेम लाल मरकाम, यमन नायक ,उमेश नायक सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अंचल वासी उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
