यदिंद्रन नायर
बीजापुर (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में बीआरसी भवन बीजापुर में यूनिसेफ एवं भारत स्काउट गाइड जिला संघ बीजापुर के सामंजस्य से तारुण्य वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 5 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय रायपुर से दिलीप पटेल एवं धनुष सिन्हा ने सहभागिता दी। वहीं बीजापुर से यूनिसेफ जिला समन्वयक लेखिका साहू शामिल हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारूण्य वार्ता का उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया जिसमें बाल संरक्षण के मुद्दे, बच्चों के नज़रिए से विभिन्न प्रकार की हिंसा को समझना, शारिरिक दंड एवं उसकी समाज में स्वीकृति,बाल यौन शोषण एवं पुरूषत्व सामाजिक धारणा,उसका हिंसा एवं लिंग भेद को समझना है। यूनिसेफ जिला समन्वयक लेखिका साहू द्वारा जेंडर समानता किशोर सशक्तिकरण, महतारी स्वच्छता एवं बाल विवाह के संबंध में नुक्कड़ नाटक एवं खेल के माध्यम से जानकारी दी गई। जिला संगठन आयुक्त नर्वेद सिंह सह-मास्टर ट्रेनर के द्वारा मानव तस्करी एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एनके कश्यप प्रधान अध्यापक कोयाईटपाल के द्वारा बच्चों को सभी विषय के बारे में फीडबैक लेते हुए उक्त प्रशिक्षण को जीवनशैली में सम्मिलित करने परिवार समाज और दोस्तों को जागरूकता करने हेतु मार्गदर्शन किया।
There is no ads to display, Please add some
