इंदागांव के ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत इंदागांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् विभिन्न प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें मनरेगा अंतर्गत 679 पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवार है। जिसमें से 341 परिवारों के 601 लोगों के द्वारा विभिन्न रोजगारमूलक कार्य की मांग करने पर उन्हे 13 हजार 863 मानव दिवस कार्य उपलब्ध कराया गया है। 21 परिवारों को 100-100 से अधिक मानव दिवस रोजगार प्रदाय किया गया। इसी प्रकार 38 परिवारों को 7 हजार 599 मानव दिवस उपलब्ध कराया गया ।

वित्तीय वर्ष 2024 – 2025 में ग्राम पंचायत – इंदागांव को 11 हजार 295 मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया है। जिसके विरुद्ध में 13 हजार 863 मानव दिवस अर्जित किया गया है। जिसमें से 6 हजार 972 मानव दिवस महिलाओं के द्वारा एवं 6 हजार 891 मानव दिवस पुरुषों के द्वारा कार्य किया गया है। वर्तमान में इंदागांव में 245 प्रधानमंत्री आवास एवं ग्राम अमली में पीएम जनमन योजना अंतर्गत 22 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा अतंर्गत 06 नग भूमि सुधार कार्य, 03 नग डबरी निर्माण कार्य एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 अतंर्गत 11 नग भूमि सुधार कार्य, 01 नग कूप निर्माण कार्य, 10 नग नाडेफ निर्माण, 09 नग सोकतापीट एवं 02 नग तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया है। जिसमें कुल 28 लाख 27 हजार रूपये से ग्रामवासियों को लाभविन्त किया गया है। वर्तमान में मनरेगा के तहत

इसके अलावा इंदागांव में विगत एक सप्ताह से लगातार मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाताओं द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को मादक पदार्थों एवं नशे से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है। प्रशासन द्वारा गांव में बैंकिंग सुविधा के लिए भी प्रयास किये जा रहे है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा भी लोगों को जागरूक करने करने के लिए महिला कमाण्डों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा भारत माता वाहिनी द्वारा नशामुक्त समाज के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही नशा पीड़ित व्यक्ति को नशामुक्ति केन्द्र प्रवेश कराकर नशामुक्त किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version