गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिले के छुरा विकासखंड की रसेला ग्राम की एक लड़की के अपहरण मामले में विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज की गरियाबंद जिला बंद किए जाने के आह्वान पर मंगलवार 11 जुलाई को व्यापारी संघ फिंगेश्वर द्वारा फिंगेश्वर बंद रखा गया। व्यापारी संघ द्वारा इस मामले में 5 दिन के बाद भी पुलिस द्वारा अपहरण लड़की के बारे में कोई जानकारी ना दिए जाने तथा मामला लड़की का धर्मांतरण होने जैसा संवेदनशील की आशंका के चलते सुबह से ही स्वस्फूर्त भूतपूर्व चमाचम बंद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी सुबह से नगर बंद के बारे में जानकारी लेते रहे नगर में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी व्यापारी ने अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं युवराज सिन्हा ने बताया कि उन्हें 10 जुलाई की शाम 5:00 बजे विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज छुरा द्वारा कठित लड़की के अपहरण व धर्मांतरण के मामले में 5 दिन के बाद भी लड़की को माता-पिता के ना सौपने एवं लड़की के बारे में पुलिस द्वारा कोई जानकारी ना दिए जाने को प्रशासन की गंभीर लापरवाही के खिलाफ दबाव बनाने को लेकर व्यापारी संघ ने गरियाबंद जिला बंद करने समर्थन मांगा गया। क्योंकि मामला सर्व हिंदू समाज से जुड़ा था। इसलिए तत्काल व्यापारी संघ की आपात कालीन बैठक बुलाई गई जिसमें व्यापारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक में 2 घंटे तक इस बारे में विचार मंथन किया गया बैठक में यह जानकारी होने पर की कथित अपहरण लड़की पर के एक परिवार की नतनी है। तो सभी उपस्थित सदस्यों ने सारी स्थिति पर चर्चा कर 11 जुलाई मंगलवार को फिंगेश्वर बंद रख प्रशासन पर दबाव बनाकर लड़की के परिजनों को रोकने तथा मामला का खुलासा करने की सर्व हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद की मांग का समर्थन करने का निर्णय लेते हुए रात्रि 7:30 बजे में लाउडस्पीकर से 11 जुलाई मंगलवार को नगर बंद की सूचना नागरिकों को दी। व्यापारी संघ की बैठक के दौरान पूरे मामले के बारे में एसडीएम एवं थाना प्रभारी छुरा से भी मामले की सत्यता की पुष्टि भी की गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई बुधवार की रात्रि में छुरा विकासखंड के ग्राम रसेला की एक लड़की को एक विशेष समुदाय के समीपस्थ ग्राम कनसिंघी के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। जिसका धर्मांतरण करवाने की आशंका को लेकर लड़की के पिता द्वारा 6 जुलाई को छुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई। परंतु 5 दिन तक अति संवेदनशील मामले में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई ना होने पर व्यथित पिता ने सर्व हिंदू समाज तथा विश्व हिंदू परिषद के समक्ष गुहार लगाई थी तब मामले पर दबाव बनाने विश्व हिंदू परिषद तथा सर्व हिंदू समाज ने 10 जुलाई को गरियाबंद जिला बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापारी संघ ने मामले की गंभीरता समाज में तेजी से दबाव पूर्वक धर्मांतरण के प्रकरणों के साथ इस मामले में पीड़ित परिवार का एक परिवार से पारिवारिक रिश्तो के चलते एवं सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर फिंगेश्वर बंद का जो त्वरित एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया और सफल बनाया उसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। फिंगेश्वर व्यापारी संघ के संरक्षक सहित अध्यक्ष एवं संपूर्ण कार्यकारिणी ने इस सफलता के लिए व्यापारी संघ के समस्त सम्मानीय सदस्यों नागरिकों एवं क्षेत्रीय जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version