कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी को जनता फिर से ताज पहना रही है
बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जनता का प्यार 2018 के बाद 2023 में जीत की ताज कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी को फिर से मिलने जा रही है। बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी की विगत 5 साल में जो सक्रियता जनता के बीच रहकर जो उन्होंने काम किया है, राजधानी रायपुर में न रहकर हमेशा जनता के बीच रहकर विधायक के कार्यकाल में उन्होंने जो मेहनत करके जनता के सुख-दुख में खड़े रहे यही वजह है कि पुनः अब हजारों की बढ़त से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी को जनता एक बार फिर जीत का ताज पहना रहे हैं। बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने सभी जनता का आभार प्रकट किया है कि जो जन समर्थन चुनाव के बाद से जो ख़बरें मिल रही है कि दूबारा बीजापुर में कांग्रेस विजय होने वाला है,ये बेहद हर्ष का विषय है इससे कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं हमारे पूरी कांग्रेस की सेना ने जो भूमिका चुनाव में अदा किया है, यही जनता का प्यार है जिससे 2023 का ताज पुनः विक्रम मंडावी पहनने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष लालू राठौर एवं शीर्ष नेतृत्व का नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते सभी शीर्ष नेताओं का बेनहूर रावतिया के द्वारा आभार जताया है।
There is no ads to display, Please add some
