सामाजिक भवन के मांग को लेकर बिधायक से की मुलाकात
चंद्रशेखर जायसवाल
लैलूँगा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि विगत दिनों से लैलूँगा में राजपूतो की एकजुट होना यह दर्शता है। कि राजपूतो की एकजुट होकर फ़ौज तैयार हो गयी है, समाज ने समय समय पर कोरोना में मास्क व सेनेजाईजर तथा ठंडी में कंबल बाटकर कई नेक कार्य की औऱ कर रही है। समाज की पूरी टीम आज स्थानीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के निवास में जा कर सौजन्य भेट मुलाकात की औऱ अपने समाज के बारे विस्तार पूर्व बात रखी।और साथ मे लैलूँगा राजपूत भवन बनाने की बिनती करते हुऐ अपना मांग रखे ।ताकि आने वाले समय में अपने राजपुताना रिवाजो का परम्परा गत कई सामाजिक कार्य पूर्ण हो सके। सभी युवा तथा बुजुर्गो ने विधायक के पास जाकर निवेदन किया,उन्होंने कहा की सभी धर्मो व जातियों का सामाजिक भवन है लेकिन राजपुत समाज का आज तक एक भी भवन लैलूँगा में नही बना है। जिसे सुनने के बाद विधायक जी ने आने वाले समय में जल्द ही राजपुत समाज लैलूँगा में भवन का फंड देने की बात कही। जिसे सुनकर सभी राजपुत बंधुओ में खुशी की लहर चरम सीमा पर है। राजपुत समाज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजपुत के साथ उपाध्यक्ष देव सिंह राजपुत सचिव मंजीत सिंह राजपुत, मनमोहन, विक्रम, आनंद, बाला, उमेश के साथ भारी संख्या में समाज के सभी युवा व बुजुर्ग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
