छुरा / कोपरा (गंगा प्रकाश) :- कोपरा के ब्रह्मकुमारिज संस्थान में राजीव युवा मितान क्लब के युवा सदस्यो  के लिए “स्वक्छ मन में स्वस्थ्य विचार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक ऐ मन लाल साहू,अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक दिलीप साहू पौंडुका ने की।नगर के वरिष्ठ नागरिक प्रीतराम साहू,पन्नालाल साहू,पवन निर्मलकर की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ब्रह्मकुमारी सोनम ने स्वागत भाषण में संस्था का परिचय देते हुए सभी का स्वागत किया और कहा कि राजयोग के अभ्यास से स्वयं को सशक्त बनाए।संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुंती दीदी ने उपस्थित युवा मितान क्लब के सदस्यो को आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण करते हुए ,स्वयं की पहचान,परमात्मा की पहचान विश्व विराट रंग मंच पर चल रही ड्रामा के आदि,मध्य,अंत व सृष्टि चक्र का ज्ञान समझते हुए कहा कि हम अपने मन और बुद्धि को परमात्मा शक्ति से जोड़ कर,स्वयं को सशक्त बनाए व समाज के उत्थान में सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करे ।तो प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।वही राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष विक्रम साहू ने संगठन का उद्देश्य बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वच्छता एवम रचनात्मक कार्य करते स्वयं की उन्नति के साथ साथ जनजागरुकता लाना बताया।मुख्य अतिथि श्री साहू ने ब्रह्मकुमारीय संस्थान की कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को कहा की जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच की आवश्कता होती है।आप जितना सकारात्मक होंगे जीवन उतना ही सरल होंगे।

वही संस्था के वरिष्ठ राजयोगी बी के लोकेश भाई ने समय की पहचान कराते हुए वर्तमान समय को चारो युगों से श्रेष्ठ व कल्याण कारी समय बताया उन्होंने कहा की,एक एक पल को ईश्वरीय कार्य में लगाते हुए स्वयं व औरों को ईश्वरीय शक्तियों से परिपूर्ण बनाए। सभी को मन एवम तन को स्वास्थ्य  रखने के लिए राजयोग का अभ्यास कराया।इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के युवा सदस्यो, व संस्थान के कार्यकर्ता एवं माताएं व बहने मौजूद रहे।सभी अतिथियों एवं क्लब के सदस्यो को ईश्वरीय सौगात भेट कर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version