गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्धारित बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने समय-सीमा के बाहर वाले विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरण समय-सीमा के बाहर लंबित नहीं होना चाहिए, निर्धारित समयावधि में प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने खसरा में डिजीटल हस्ताक्षर, नक्शा आबंटन, पंचायतवार भूमिहीन मजदूर, मसाहती गांव और भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही आर.बी.सी 6-4 के प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को स्वीकृति गौठान निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा आवर्ती चराई गौठान की व्यवस्था और गोबर खरीदी पर विशेष ध्यान देने कहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
