गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। दिनांक 06अगस्त2023 ,रविवार को राजिम के “राजीव निवास” में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में रायपुर संभाग का संभागीय अधिवेशन ‘ सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजा-अर्चन एवं हबीब समर जी बागबाहरा के भक्ति गीतों से  हुई। सभी अतिथियों के स्वागत- सम्मान के पश्चात  रायपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन से कार्यक्रम को गति प्रदान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल शर्मा ने राष्ट्रीय कवि संगम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ श्वेता शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद  ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संभागीय अधिवेशन में साहित्यकारों का अद्भुत संगम राजिम में देखने को मिल रहा है। साहित्य की यह धारा अविरल बहती रहे, और आप सभी कवि के द्वारा राष्ट्र जागरण का यह  पुनीत कार्य सतत चलता रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे  साहित्यकार रामेश्वर वैष्णव जी ने कहा राष्ट्रीय कवि संगम नवोदित साहित्यकारो के मंच प्रदान करने का  श्रेष्ठ कार्य कर रही है , उन्होंने अपनी प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से श्रोताओं का  मन मोह लिया। विशेष अतिथि गीतकार मीर अली मीर जी ने साहित्यकारों को मार्गदर्शन दिया एवम  अपने गीतों के माध्यम से समा बाँधा।, अतिथि राष्ट्रीय सह – महामंत्री महेश शर्मा ने राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय कवि संगम की होने वाली गतिविधियों से सभी को अवगत कराया । अतिथि मकसूदन राम साहू जी ने अपनी कविताओं से छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान किया। । इस अवसर पर रायपुर संभाग के सभी जिला इकाई ,रायपुर ,बलौदा बाजार भाटापारा ,गरियाबंद, धमतरी ,महासमुंद से बड़ी संख्या में साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दी ।

                  द्वितीय सत्र में सभी जिला इकाईयों के अध्यक्ष ने अपने जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ  ही सरस कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। बेमेतरा जिले से बलराम ठाकुर ,ईश्वर साहू अरुग, मनीराम साहू ,सिमगा ,धमतरी जिले से बृजलाल दावना सतीश शर्मा मोहन अंसारी ,चंद्रहास पटेल ,लोकेश्वर साहू रायपुर संभाग से रामेश्वर रंगीला, किशोर निर्मलकर, संतोष व्यास, संतोष प्रकृति ,श्रवण कुमार प्रखर ,रोहित साहू , पुरुषोत्तम चक्रधारी ,हबीब खान समर, इशांत शर्मा, केदार साहू ,प्रदीप साहू, , संतोष सोनकर ,डॉ रमेश, इंद्रदेव यादव , रायपुर जिला अध्यक्ष लोकनाथ साहू , छबि लाल सोनी, खोवा लाल, उमाशंकर साहू, उमाशंकर तारके, घनश्याम, गजाधर ,राजेश व्यास, नूतन साहू , जिला संयोजक गरियाबंद योगीराज माखन ने अपना काव्य पाठ किया। कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का सफल संचालन कमल  शर्मा ने किया। संजय शर्मा ने समस्त उपस्थित अतिथियों , साहित्यकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version