मैनपुर (गंगा प्रकाश)। राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों ने भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। राजीव युवा मितान क्लब दबनई के कोषाध्यक्ष रोशन राठौर के नेतृत्व में युवा नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने राजीव युवा मितान क्लब की योजना को मूर्त रूप देकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ते हुए उनकी आय के साधन उपलब्ध कराए हैं। राजीव युवा मितान योजना ने युवा पीढ़ी को नई दिशा दी है। राज्य के युवा जनता और समाज के हित में काम कर रहे हैं। राजीव युवा मितान योजना देश में अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है, जो युवाओं को रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की गोधन योजना और किसान न्याय योजना जिस तरह सारे देश में आकर्षण का विषय बन चुकी हैं, उसी तरह राजीव युवा मितान योजना भी अन्य राज्यों को अवश्य आकर्षित करेगी।
राजीव युवा मितान क्लब योजना ने युवा पीढ़ी को दी नई दिशा – रोशन राठौर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
