मंत्री लखमा ने किंदरवाड़ा में सांस्कृतिक भवन के लिए 10 लाख देने की घोषणा

सुकमा(गंगा प्रकाश)-  मंगलवार को सुकमा जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय राजीव युवा मितान क्लब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाशक्ति पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है। जहां नई पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियां के प्रति जागरूक कर, मुख्यधारा से  जोड़कर समाज को बेहतर बनाने की दिशा में सफल प्रयास किया जा रहा है । इन युवा क्लब द्वारा हर छोटी बड़ी क्रिया जो समाज हित में है जैसे वृक्षारोपण, आपदा के समय राहत पहुंचाना, शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने हितग्राहियों का चयन करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने, कुपोषण को दूर करने, जल और पर्यावरण का संरक्षण करने, रोजगारमूलक योजनाओं से युवाओं को जोड़ने, संस्कृति और परंपरा का संरक्षण आदि कार्य इन युवाओं की जिम्मेदारी है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को आर्थिक रुप से सहायता मिलेगी, जिससे वे इस कार्य के लिए दूसरे युवाओं को भी आसानी से जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा की शासन द्वारा आदिवासियों के हित में नीतियां बनाई जा रही है, जल जंगल जमीन का पट्टा दिया जा रहा है, ग्रामीण आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने महिलाओं, युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। पोटकपल्ली जैसे अंदरूनी गांव में बिजली पहुंचाई है।   

36 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि की प्रदान

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने सुकमा, गोंगला, बुड़दी, चिंगावरम और निलावरम के कमजोर आर्थिक स्थिति वाले 20 हितग्रहियों को 10-10 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले के युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा बस्तर संभाग में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न पदों पर स्थानीय युवक युवतियों की भर्ती की जा रही है। जिले में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जल्द ही शासन स्तर से व्यापम द्वारा और संभाग स्तर से जिले में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम किंदरवाड़ा में सांस्कृतिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही किंदरवाडा और कोयाबेकुर के नर्तक दलों को 25 हजार का पारितोषिक प्रदान किया। 

युवा साथी, क्षेत्र प्रदेश को नई दिशा देने में सक्षम- बेंजाम

विधायक राजमन बेंजाम ने राजीव युवा मितान क्लब की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य बताते हुए, विगत दिवसों कोंटा क्षेत्र में आई बाढ़ में राहत कार्य के लिए राजीव युवा मितान क्लब के साथियों को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि युवा साथी वो पूंजी है, जो किसी क्षेत्र, प्रदेश को दिशा दे सकती हैं। युवाओं को समाज के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सही दिशा देते हुए समाजिक दायित्वों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। युवा मितान क्लब के युवाओं से मरान भूमि में की जा रही कृषि, जिनका पंजीयन अभी तक नही हुआ है, ऐसे कृषकों का पंजीयन में सहयोग करने की अपील की। ताकि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत लाभ मिल सके। 

शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार, गांव क्षेत्र का विकास में अपना सहयोग दे युवा- मंडावी

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब की बदौलत युवाओं की भूमिका शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बढ़ी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनका बौद्धिक, आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा रहा है। इन क्लब को साल भर में 25-25 हजार की चार किश्त प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा की युवा साथी गांव के विकास के साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, शासकीय योजनाओं के लाभ लेने में यदि ग्रामीणों को कोई समस्या हो, तो उसका भी निदान करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर- हरीश

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व में विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब इसी दिशा में सफल प्रयास है। जिसके माध्यम से गांव के विकास में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। हम सबको चाहिए की अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित कर राजीव युवा मितान क्लब से जोड़े। गांव और  युवा मजबूत होगा तब प्रदेश मजबूत होगा और देश मजबूत बनेगा।

 इस अवसर पर बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष  शंकर पोडियामी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष  जगन्नाथ साहू सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version