अभनपुर/नवापारा (गंगा प्रकाश)। भारतीय समता  साहित्य अकादमी द्वारा शिक्षक स्वाभिमान दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक विभूतियों का सम्मान समारोह का आयोजन धमतरी के गोंडवाना भवन में किया गया जिसमे अनेक समाजसेवी सम्मानित हुए इस अबसर पर राज्य के 16 शिक्षकों का सम्मान को डॉ.राधाकृष्णन शिक्षक स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया  अकादमी प्रांताधक्ष ज्वाला बंजारे ने कहा कि किसी राष्ट्र का विकास में सबसे बड़ी भूमिका शिक्षक ही होता है कार्यक्रम में डॉ.रमेश सोनसायटी ने कवि अन्दाज़ में शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षक के महत्त्व को समझाया एवं कहा शिक्षक का स्थान सर्वोच्च होता है इस सम्मान समारोह में अभनपुर विकासखंड के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू सेजेस अभनपुर ,बसंत दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया  एवं दीपक ध्रुवंशी शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा , नंदकुमार साहू कुर्रा स्कूल  को सांस्कृत्तिक दूत के लिए  चयन हुआ था  ज्ञात हो कि शिक्षक हेमन्त कुमार साहू निरन्तर कई वर्षों से नवाचारी तरीक़े से अध्यापन के किए जाने जाते है ख़ासकर विज्ञान के क्षेत्र में अनेक नवाचार एवं वर्किंग मॉडल बनाकर बच्चों को राज्य स्तरीय से लेकर नेशनल स्तर तक पहुँचने में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में निरंतर कार्य किए है चाहे वह नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस हो,इन्स्पायर अवार्ड हो  ,राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम हो या विज्ञान प्रदर्शनी हो हर जगह अपनी प्रतिभा दिखाये है जिसके लिये इन्हें कई बड़े सम्मान से सम्मानित हुए है इनके द्वारा अनेक शैक्षणिक गतिविधियों विद्यालय में किए जाते है । ऐसे ही शिक्षक बसंत दीवान जी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ। ब्लॉक के अन्य स्कूल के बच्चों को एनएमएमएस ,यशस्वी योजना,नवोदय जैसे महत्त्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शक शिक्षक के साथ-साथ ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे है । वही बिरोदा के शिक्षक दीपक ध्रुवंशी के द्वारा प्राथमिक स्तर पर बच्चों को नये-नए टीएलएम के माध्यम से पढ़ाना , स्कूल में कब-बुलबुल पैक बनाकर बच्चों को राज्यपाल पुरुस्कार तक पहुचाने के अलावा बच्चों में बचत के महत्त्व को समझाते हुए स्कूल में ही चिल्ड्रन बैंक बनाकर बच्चों को बैंक के सुचारू संचालन बच्चों को सीखाने का काम किए है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version