छुरा (गंगा प्रकाश)। अनुभव एवं उपलब्धियों का संगम विषय पर एससीईआरटी, यूएसएआईडी एवं रूम टू रीड के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का भव्य आयोजन न्यू सर्किट हाउस रायपुर में किया गया था। नई शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में बुनियादी साक्षरता कौशल में सुधार एवं बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने हेतु राज्य में वृहद पैमाने पर रीडिंग कैंपेन चलाया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि रूम टू रीड के प्रोग्राम ऑपरेशन डायरेक्टर डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, एससीईआरटी से प्रकोष्ठ प्रभारी डिकेश्वर वर्मा, पुष्पा किस्पोट्टा, यूएसएआईडी से डॉ. पूनम स्मिथ, खैरागढ़ विश्वविद्यालय से कपिल शर्मा, रागिनी सिंह, डाइट कोरिया से अनिल बंजारे, रूम टू रीड से मुकेश कुमार, अक्षय कदम, गजाधर, मनीष मुख्य रूप से उपस्थित थे। बाल साहित्य निर्माण एवं विकास में लेखक के रूप में नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। योगविद, स्काउट मास्टर अर्जुन धनंजय सिन्हा को सम्मानित किए जाने पर एससीईआरटी से टीसी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के.एस. नायक, एपीसी विल्सन थॉमस, योगेश पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, बीआरसी हरीश देवांगन,  प्राचार्य एनसी साहू, के.के. साहू, वीरेंद्र ठाकुर, संकुल समन्वयक शंकर लाल यदु, संतराम कंवर, खोरबाहरा निषाद, स्मरण साहित्य समिति अध्यक्ष ललित साहू, देवनारायण यदु, हेमलाल पटेल ने बधाई प्रेषित किया। विद्यालय परिवार से प्रधानपाठक एन.आर. ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मदन लाल सेन, मुरारी राम देवांगन, शिक्षाविद के.आर. सिन्हा, एस.आर. निषाद, उखराज ध्रुवा, बी.एल. तारक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संतराम साहू, शिक्षक उमेश कुमार ढीढी, सुशील कुमार पांडे, चंद्रभूषण निषाद, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, स्टाफ पीली बाई, प्रोतिमा शर्मा, कविता पटेल, रुक्मणी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version