छुुरा (गंगा प्रकाश)-  छुरा विकासखंड मुख्यालय से 5 की मी दूर ग्राम लोहझर मे इस वर्ष नवा वर्ष के अवसर पर नाचबो अउ  नाचबो एसो के नवा साल मनाबो के थीम मे लगातार पांचवा साल राज्य स्तरीय भव्य  डी जे डांस  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । विदित हो की यह अंचल का सबसे बड़ा डांस का  मंच है । जिसमे सामूहिक विधा  प्रथम पुरूस्कार 10000 रू द्वितीय 7000 रु तृतीय  3500 रू है युगल विधा मे प्रथम पुरस्कार 5000 रू द्वितीय पुरुस्कार 3000 रू तृतीय 200 रू है। एकल विधा मे प्रथम पुरुस्कार 2500 द्वितीय 1500 तृतीय 1000 रू रखा गया है । प्रवेश शुल्क क्रमशः 251 रू 151 रू 100 रू रखा गया है। प्रत्येक विजेता को दानदाताओं के द्वारा शील्ड प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम मे पंजीयन की अंतिम तिथि 30/12/2022 तक रखा गया है। पंजीयन के लिए निम्न मो न. 7489497925, 8305215264 पर संपर्क कर सकते है। सभी प्रतिभागी के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस बार छत्तीसगढ़ के उभरते कामेडी स्टार अमलेश नागेश  और ओमी ओटी दोनो टिक टॉक स्टार का आगमन लोहझर मे होना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दिनाँक 31/12/2022 दिन शनिवार को शाम 5 बजे से होना है। स्थान विद्या मंदिर प्रांगण पर सम्पन्न होना है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष लूनेश साहू, उपाध्यक्ष खगेश सचिव रोहन कोसाध्यक्ष देव नारायण साहू और उद्घोषक  पवन ध्रूव डी जे डांस संयोजक  मंच संचालक योगेश यादव, खेमचंद् यादव  संरक्षक गण  मे ईश्वर साहू, विकि यदु, राहुल मिरी, और सदस्य मे हेमनारायण    साहू, मोती साहू, विजय यदु, छत्तर ध्रूव, तुषार साहू, धनेश सेन, गोबिंद साहू, नीलू साहू, योगेश सेन, रिंकू पटेल  राजा वर्मा, यशवंत ठाकुर, झाड़ू चक्रधारी खेमू, यशवंत नेताम पुरुषोत्तम गिरी , बलराम निषाद, सुबेलाल साहू के साथ समस्त ग्रामवासी लोहझर खट्टी के लोग जोर शोर से लगे हुए है यह आयोजन संघर्ष युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान मे हो रहा है समिति की ओर से सभी दर्शक और कलाकार अंचल के इस सबसे बड़े मंच  मे सादर आमंत्रित है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version