गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय महा रोजगार मेला आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त रोजगार मेले हेतु पंजीयन 05 दिसम्बर 2022 को सुबह 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, डीपीआरसी भवन गरियाबंद में रखा गया है। उक्त रोजगार मेले में निजी कंपनियों के द्वारा 18 से 40 वर्ष के आयु के युवा जिनकी योग्यता आठवी, दसवी, बारहवी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना/प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रमाणिकृत युवक एवं युवतियों को कुल 06 सेक्टर कम्प्युटर, सिलाई मशीन, नर्सिंग, बैंकिंग एण्ड एकाउंटिंग, रिटेल एवं सुरक्षा गार्ड में रिक्त पदों में शैक्षणिक/तकनीकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु पंजीयन किया जायेगा। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी इस रोजगार मेले हेतु पंजीयन करवा सकते है।
There is no ads to display, Please add some
