10 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह दिसम्बर 2022 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में होना है, जिसमें 91 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा विभिन्न 9 सेक्टर जैसे अपेरल, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी में कुल 46 हजार 616 पदों में भर्ती संबंधी कार्यवाही की जावेगी। उक्त मेगा रोजगार मेला में विभिन्न योग्यताधारी जैसे- आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.ई आदि आवेदक सम्मिलित हो सकते है।
जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा गरियाबंद जिले से 515 अभ्यर्थियों का ऑनलाईन पंजीयन हो गया है। शेष इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी जो अब तक रोजगार मेले हेतु पंजीयन नहीं कर सके हैं, वे सीएसएसडीए पोर्टल में दिये गये लिंक https://cssda.cg.nic.in/Global/PlacementCamp.aspx में 10 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस हेतु आवेदकों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में 10 दिसम्बर 2022 तक दोपहर 1 बजे तक उपस्थित होकर अपनी सहमति देना अनिवार्य है, जिन आवेदकों की सहमति प्राप्त होगी, उन्हीं आवेदकों की सूची मेगा रोजगार मेला में सम्मिलित करने हेतु रायपुर भेजी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद कक्ष क्र. 40 मोबाईल नंबर 7828783991 एवं जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 व मोबाईल नम्बर 9329559607, 8963970727 में संपर्क कर सकते हैं।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version