Cgnews: रानीपरतेवा के सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा परिणामों की धूम, फाल्गुनी ध्रुव ने लहराया परचम

 

छुरा/रानीपरतेवा (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर, रानीपरतेवा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा एक भव्य समारोह के साथ की गई। समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की तपस्या का सार्थक फल देखने को मिला। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पालकगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश शुक्ला (विद्यालय अध्यक्ष) थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में वैल्थपक, संरक्षक गंगाराम नेताम, प्रधानाचार्य हुमेश्वर सिंह राजपूत, पंच कोमल पटेल तथा रमन लाल ध्रुव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कैलाश शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा ही अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर समाज को नई दिशा देती है।” उन्होंने शिक्षा के महत्व और विद्यार्थी जीवन के पाँच आवश्यक गुणों—नियम, अनुशासन, जिज्ञासा, सेवा और श्रद्धा—की जानकारी दी।

संरक्षक गंगाराम नेताम ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह परीक्षा परिणाम केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों की समर्पित मेहनत का भी परिणाम है। यह पूरे वर्ष की लगन और अनुशासन की कमाई है।”

प्रतिभाओं ने रचा कीर्तिमान, उच्चतम अंक प्राप्त करने वालों की सूची इस प्रकार है:

कोलायत कक्षा:

  • प्रथम: फाल्गुनी ध्रुव (99.3%)
  • द्वितीय: काव्य दीवान (99.2%)
  • तृतीय: सोम्या पटेल (99.15%)

उदय कक्षा:

  • प्रथम: काव्य नेताम (99%)
  • तृतीय: सौम्या ध्रुव (97%)

प्रथम कक्षा:

  • भावेश कुमार साहू (92%)
  • ओजस्वी नामदेव (98%)
  • काव्य दीवान (99.2%)

द्वितीय कक्षा:

  • नियति सिन्हा (99%)
  • साक्षी साहूकार (97%)
  • इशिका पटेल (94.5%)

तृतीय कक्षा:

  • अमृता साहू (98%)
  • रश्मि साहू (96.5%)
  • चंचलता (94%)

चतुर्थ कक्षा:

  • सानिया निषाद (98%)
  • द्वितीय: सानिया निषाद (95%)
  • विवेक निषाद (94%)

पंचम कक्षा:

  • विनक्षी निषाद (87.5%)
  • नीलिमा निषाद (82.5%)
  • खिमांशी यादव (82%)

षष्ठम कक्षा:

  • लिसा निषाद (97%)
  • हिमांशी साहू (96.5%)
  • देवप्रकाश सिन्हा (92.16%)

सप्तम कक्षा:

  • अजय निषाद व हंसिता काम (94.3%)
  • टिकेन्द्र साहूकार (93.3%)
  • टिकम निषाद (87.6%)

अष्टम कक्षा:

  • गौरव मरकाम (91.3%)
  • द्वितीय: गौरव मरकाम (87.83%)
  • दामिनी निषाद (86.5%)

शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, विद्यालय का गौरव

विद्यालय ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम का कीर्तिमान कायम रखा, जो शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की कठोर मेहनत का प्रमाण है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू शुक्ला ने किया। इस अवसर पर आचार्यगण – पिताम्बर पटेल, मूलचंद पटेल, श्रीमती गीता शुक्ला, श्रीमती रितु निषाद, श्रीमती राधा साहू, श्रीमती पार्वती सिन्हा, चामेश्वर साहू, श्रीमती राजकुमारी दीवान, तेजराम साहू और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पालकों में प्रमुख रूप से भागवत ध्रुव, डॉ. सिन्हा, खेलन सिन्हा, रोशन ध्रुव, शेष कुमार बू आदि ने भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी वर्षों में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की आशा व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version