करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)
। पूरे प्रदेश भर में इन दिनों नवीन कार्यो सड़क निर्माण, भवन निर्माण, सामाजिक भवन निर्माण आदि विभन्न कार्यों में प्रदेश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली चंद्रपुर विधानसभा कहला रही है इस सबके पीछे सबसे बड़ी हाथ उस सक्श का जिसे चंद्रपुर विधानसभा के जनता द्वारा अपनो के बीच से चुनकर विधानसभा भेजा है जी बिलकुल हम बात कर रहे चंद्रपुर विधानसभा के वर्तमान लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव के जिनके द्वारा दिन रात एक करते हुए जन सेवा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में इस बार चंद्रपुर विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र मे एक नई उपलब्धि हासिल हुई है बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन एतद्द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में ई-संवर्ग अंतर्गत प्रावधानित 01 नवीन प्राथमिक, 08 प्राथमिक शाला का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन 21 पूर्व माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन एवं 39 हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन हेतु विभिन्न पदों के सृजन की सहमति प्रदान की गई है इसी कड़ी में सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम सुलौनी, जमगहन, सिरियागढ के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल का उन्नयन हुआ है जिसको लेकर क्षेत्रवासियो ने विधायक रामकुमार यादव का सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है। वही इस उपलब्धि पर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि यह मेरी अकेले की मेहनत का फल नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग का फल है जिसके कारण आज एक और नई उपलब्धि हासिल हुई है वही आगे विधायक रामकुमार यादव ने बताया कि जिस प्रकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा” इस तरह से हमारे क्षेत्र के हर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करना है यह उनका अधिकार है उसे मैं हर हाल में दिलाकर रहूंगा। बस आप सभी क्षेत्रवासियों का प्यार, आशीर्वाद , और सहयोग मिलता रहे।।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version