चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ़(गंगा प्रकाश)। जूटमिल चौकी क्षेत्र में वर्ष 2022- 23 के दौरान घटीत विभिन्न गंभीर अपराधो के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही एवं पेन्डिंग मामलों की समीक्षा करने पर मात्र एक मामला ही पेंडिंग है बाकी अन्य अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही लगभग संतोषजनक है!

बता दें कि पुलिस की अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र में गत एक वर्ष के दौरान नकबजनी , बलात्कार , लूट , शीलभंग सहित अन्य गंभीर कई मामले दर्ज किए गए हैं! जिसमे नकबजनी के कुल 18 प्रकरण दर्ज किए जिसमें नकबजनी 14 मामलों में 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तथा चार मामले नस्तीबद्ध किये है तथा बलात्कार के 1 वर्ष में 07 मामले दर्ज किए गए जिसमें सातों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, शीलभंग के कुल 10 मामले दर्ज किए गए तथा सभी दसों मामलों में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, वही बीते वर्ष के दौरान लूटपाट के कुल 07 मामले दर्ज किए गए जिसमें 06 मामलों में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तथा एक मामला अपवाद स्वरूप पेंडिंग है! जो की कुछ दिनों पहले इस प्रकरण में भाजपा महिला पार्षद एवं पार्षद पति और अन्य के विरुद्ध मारपीट, लूटपाट सहित अन्य की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं किंतु इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है! इस एक मामला को छोड़कर लगभग सभी दर्ज किये गए अपराधों मे शत प्रतिशत आरोपियों पर कार्यवाही हुई है!

सट्टा एक्ट वर्ष 2020-21-22 तीन वर्ष के प्रकरण पर एक नजर…

सट्टा एक्ट के तहत वर्ष 2020 में 43 प्रकरण दर्ज कर 40 लोगों की गिरफ्तारी की गई वही वर्ष 2021 में 35 लोगों के ऊपर सट्टा एक्ट प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है तथा वर्ष 2022 में भी 35 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है!

बहरहाल पुलिस अधीक्षक द्वारा पेंडिंग मामलों में जल्द से जल्द कार्यवाही के निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं तथा पूर्व के पेंडिंग मामलों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अब यह देखना लाजिमी होगा कि सुर्खियों में रहे मारपीट और लूटपाट के पेंडिंग मामले में भाजपा पार्षद एवं अन्य की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version