अधिकारी एवं ठेकेदारों को निर्देश, कार्य की गुणवत्ता एवं समय सीमा पर विशेष ध्यान दें

निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित तमाम अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद – विकास उपाध्याय

रायपुर (गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आज स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अन्तर्गत साइंस कॉलेज मैदान में बन रहे यूथ हब, स्वामी आत्मानंद वार्ड अन्तर्गत सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे हो रहे विकास कार्य, शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड के अन्तर्गत कारी तालाब, बजरंग नगर आमापारा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् माधवराव सप्रे वार्ड रायपुरा में राम मूर्ति, जोरा तालाब, गदही तालाब एवं संत रविदास वार्ड अन्तर्गत डूमर तालाब व गार्डन में हो रहे कार्यों का जायजा लिया, साथ ही वीर सावरकर नगर वार्ड अन्तर्गत आने वाले हीरापुर में वालिया गार्डन, एम.डी. शिव मंदिर गार्डन एवं जरवाय तालाब में हो कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा उक्त कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को जल्द से जल्द समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करने के आदेश दिये एवं कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

विधायक विकास उपाध्याय के साथ आज निरीक्षण में निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित स्मार्ट सिटी रायपुर के आला अधिकारी एवं उक्त कार्य कर रहे ठेकेदार एवं विधायक प्रतिनिधि व काफी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version