रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर से दिल्ली की पदयात्रा कर लौटे कृष्ण कुमार सैनी का नगर में जोरदार स्वागत हुआ। नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आतिशबाजी कर एवं फूलमाला पहनाकर सैनी का स्वागत किया गया।

सैनी ने अपनी पदयात्रा के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 05 अगस्त को भारत माता चौक रायपुर से अपनी पदयात्रा प्रारंभ की थी जो 21 अगस्त को दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचकर संपन्न हुई।16 दिन में उनके द्वारा 1455613 कदम चलकर 199 घंटे 22 मिनट 47 सैकंड में कुल 1094.54 किमी की पदयात्रा की गई। उनकी यह पदयात्रा 5 राज्यो के तकरीबन 20 जिलों से गुजरी।

सैनी ने बताया कि उनकी पदयात्रा का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान को जन-जन तक पहुंचना था जिसमें वे सफल भी रहे। पदयात्रा के दौरान उन्होंने गांव-गांव में लोगों से मुलाकात की और 13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील भी की। सैनी ने प्रधानमंत्री के इस आह्वान की तारीफ की और इसे देशवासियों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने वाली अपील बताया है।

बतादें कि सैनी की यह पदयात्रा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गयी है। सैनी के नाम 16 दिन में सबसे अधिक पैदल चलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इसके अलावा पिछले 2 महीने में सैनी की 2 ओर पदयात्राएं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है। वे तीन महीने में तीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके है।

स्वागत समारोह में उपस्थित पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने सैनी को नगर का गौरव बताया है। उन्होंने कहा कि जनहित में सैनी द्वारा की गयी पदयात्राओं से नगर का गौरव बढ़ा है। वही वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा और बॉबी चावला ने सैनी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनी युवाओं के आइकॉन बनकर उभरे है। युवा उनसे धैर्य, सहनशक्ति और कठिन परिश्रम की सीख ले सकते है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीत सींग, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, रामा यादव, राजू साहू, अजय साहू, मुकुंद मेश्राम, राजा चावला,  राकेश सोनकर,अर्जुन साहू, विनोद छल्लानी, प्रेम साधवानी, अब्दुल समद चांगल, फागु देवागन, अजय गाड़ा, टिकेश्वर गिलहरे, शिवशंकर देवांगन, मयूर पंजवानी, धीरज साहू, विष्णु सेवानी, विनोद कड़रा, राजू पाल, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। युवा जीवेश मिश्रा, डाकेश पटेल, योगेश गुरूपंच, मनीष पाण्डेय, आशुतोष सिंह राजपूत, रवि मिश्रा ने भी उनकी पदयात्रा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version