फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राशनकार्ड के नवीनीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। फिंगेश्वर-राजिम-छुरा अनुविभाग के एसडीएम विशाल महाराणा ने एक जानकारी में बताया कि मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए और अब तक शेश बचे हितग्राहियों के लाभ के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण कराने के लिए 31 अक्टूबर तक का अवसर दिया गया है। राशनकार्ड को बनाना बहुत जरूरी कार्य है। इस कार्ड की आवश्यकता राशन के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभ के लिए एक प्रमुख दस्तावेज है। इन योजनाओं में राशन, आवास, इलाज, छात्रवृत्ति, शिक्षा, लोन आदि शामिल है। प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड नवीनीकरण कराना नितांत आवश्यक कार्य है। श्री महाराणा ने बताया कि वन नेशन ववन कार्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और अंगूठे का ई-केवाईसी करना अनिवार्य है। इसमें परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानां में निवास कर रहे है। वे सदस्य अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपना ई-केवाईसी कर राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य पूरा कर सकते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version