चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। विकास खण्ड लैलूंगा के सभी राशन दुकान संचालक रायगढ़ कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुचे । क्योंकि इस माह नवंबर में बिना किसी सूचना के राशन कम आया हुआ है । जिसके राशन वितरण में परेशानी हो रही है ।  राशन भी इतने कम आये है कि आधे हितग्राहियों को भी नहीं बाट सकते । जब इसके कारणों को पता करवाया गया तो पता चला कि पिछले 6 वर्षों के ऑनलाइन डाटा को बेस मानकर इस तरह की कटौती की गई है । पिछले 6-7 साल से राशन का वितरण ऑनलाइन किया जाता है । हितग्राहियों की फ़ोटो लेकर अपलोड की जाती है । तब राशन सामग्री दिया जाता है । जब कभी या यूं कहें कि अधिकांश दिनों में राशन वितरण की सर्वर खराब रहते थे । तब भी लोगों को राशन वितरण किया गया ,कहा जाए तो राशन को ऑफ लाइन बांटा गया । जिसके बाद आज के दिनों में वितरित किये गए राशन भी ऑनलाइन डाटा से नहीं हटे है और दुकान संचालको के पास बचत दिख रहे हैं । इसी बचत को  देखते हुए आबंटित हुए राशन ने दुकान संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है । जिससे पूरे क्षेत्र के दुकान संचालक परेशान हैं और अपनी परेशानी लेकर रायगढ़ जिले की कलेक्टर महोदया के पास पंहुचे । जहां लिखित में आवेदन पत्र  देकर उक्त गड़बड़ी को जल्द सुधार कर सही मात्रा में आबंटन प्रदान कराने की मांग की गई है ।  इस गडबड़ी में  सुधार नहीं होने तक सभी राशन दुकान को बंद रहने की बात भी कही गई है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version