चकरभाटा तहसील क्षेत्र में सभी राजस्व के मामलों पर भी चर्चा हुई
पं श्रवण कुमार दुबे
बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। बिलासपुर अंतर्गत चकरभाटा तहसील परिसर में औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात तहसीलदार सत्यपाल राय के साथ आज विश्व हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित श्रवण कुमार दुबे समुद्र शास्त्र विद् तथा विश्व हिंदू सेवा दल के कार्यकारिणी प्रभारी सतीश वाधवानी ने की जिसमें क्षेत्र की काफी समस्याओं का संज्ञान मौखिक रूप से दिया गया साथ ही ग्राम चकरभाठा बस्ती मे आज काजी हाउस पर पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा हुआ पाया गया जिस की मौके पर जांच करने के बाद आज संबंधित पदाधिकारी के संज्ञान में दिया गया है जहां से निष्पक्ष जांच करके संवैधानिक रूप से उचित कार्यवाही करने का आश्वासन मिला ।
गौठान के नाम से छत्तीसगढ़ पूरे भारत में प्रसिद्ध हो रहा है लेकिन मूलभूत सुविधा जैसे आकस्मिक गौ मां की दुर्घटना सेवा पर बड़ी बड़ी बात यह हो जाती है कि 24 घंटे हो जाने पर भी उपचार नहीं मिल पाता है और आम जनमानस उसको देखता रहता है। इसलिए गौमाता रक्षा संवर्धन ग्राम पंचायत स्तर से हो रजिस्टर्ड 12a,80g संस्था के द्वारा हो जिसमें सरकार व आम जनमानस का सहयोग भी हो, जिससे सभी का समन्वय हो ताकि गौ माता की सेवा अधिक से अधिक हो सके और प्रकृति अपनी गति को संचार कर सके।
There is no ads to display, Please add some
