नई दिल्ली(गंगा प्रकाश)-  देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 69 वें संस्करण के विजेताओं का आज ऐलान कर दिया गया है। इसमें मुख्य रूप से वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। पुरस्कारों के लिये 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में तीन कैटगरी हैं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिये एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकाराओं ने अवॉर्ड जीता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के इवेंट में आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘मिमी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। वहीं अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा: द राइज’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड आर माधवन निर्देशित फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दिया गया है। इसी कड़ी में सदार उधम सिंह ने बेस्ट हिन्दी फीचर फिल्म का अवार्ड जीता है , इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था जिसमें उधम सिंह का रोल विक्की कौशल ने निभाया था।

इनको मिला अवॉर्ड –

बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन – द कश्मीर फाइल्स , बेस्ट पॉपुलर फिल्म – आरआरआर , बेस्ट फीचर फिल्म – रॉक्ट्रेरी : द नंबी इफेक्ट , बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – पुष्पा/ आरआरआर , बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगुबाई काठियावाड़ी , बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर – सरदार उधम सिंह , बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर – सरदार उधम सिंह , बेस्ट एडिटिंग- गंगुबाई काठियावाड़ी , बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सरदार उधम सिंह , बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी – द कश्मीर फाइल्स , बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पंकज त्रिपाठी -मिमी , बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी , बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट – गंगुबाई काठियावाड़ी , कृति सेनन – मिमी , बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन -पुष्पा द राइज , बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन – गोदावरी -द होली वाटर , बेस्ट फिल्म क्रिटिक पुरुषोत्तम , बेस्ट बुक ऑन सिनेमा म्यूजिक बाय  लक्ष्मीकांत प्यारेलाल: इनक्रेडेबल  मैलोडियस जर्नी – राजीव विजयकर , बेस्ट प्रोडक्शन साउंड  मीन राग – सुरुचि शर्मा , बेस्ट ऑडियोग्राफी – एक था गांव , बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – बिट्टू रावत – पाताल टी , बेस्ट फिल्म ऑन फैमली वेल्यूज , चांद सानसे – प्रोड्यूसर – चंद्रकांत कुलकर्णी  , डायरेक्टर – प्रतिमा जोशी , बेस्ट डायरेक्टर बाकुल मातयानी – स्माइल प्लीज , बेस्ट मिशिंग फिल्म – मुंबा राइड , बेस्ट असमी फिल्म – अनुर , बेस्ट बंगाली फिल्म – कालकोखो , बेस्ट हिंदी फिल्म – सरदार उद्धम सिंह , बेस्ट गुजराती फिल्म – छैलो शो , बेस्ट कन्नड़ फिल्म – 777 चार्ली , बेस्ट मैथली फिल्म – समानांतर , बेस्ट मराठी फिल्म –  एकदा काय जाला  , बेस्ट मलयालम फिल्म – होम , बेस्ट तमिल फिल्म – केडासी , बेस्ट तेलुगु फिल्म – उप्पना , बेस्ट एक्शन डायरेक्टर – आरआरआर -किंग सोलोमन , बेस्ट कोरियोग्राफी – आरआरआर:  प्रेम रक्षित , बेस्ट स्पेशल इफेक्ट – आरआरआर –  वी श्रीनिवास मोहन , स्पेशल जूरी अवॉर्ड – शेरशाह  , बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – पुष्पा देवी श्री प्रसाद तेलुगु एवं आरआरआर एम०एम०कारवानी  तेलुगु।

                                     गौरतलब है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश के प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक है , जिसकी स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी। नरगिस दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस और उत्तम कुमार को बेस्ट एक्टर के लिये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को तीन कैटेगरी फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा में दिया जाता है। इस सम्मान को देने का मतलब है कि देश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना. इसके लिये एक जूरी विजेताओं की एक लिस्ट तैयार करती है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा। भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है। ये अवॉर्ड अक्सर राष्ट्रपति देते हैं, लेकिन कभी-कभी उप राष्ट्रपति या सूचना प्रसारण मंत्री ने भी ये अवॉर्ड दिये हैं। हालांकि ज्यादातर समय राष्ट्रपति ही देते हैं। कलाकारों के लिये इस बड़े अवॉर्ड को राष्ट्रपति से मिलना गर्व की बात होती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version