चिराग उपाध्याय 

 केशकाल (गंगा प्रकाश)। :- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड विकास खंड बडेराजपुर जिला कोण्डागांव में प्राचार्य अखिलेश कुमार राय के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत से शुरूआत किया गया एन. एन. एस. के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें के द्वारा स्थापना दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी 1969 में प्रारंभ कर प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है गतिविधि में प्रत्येक रविवार एवं दिवसों पर छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक नुक्कड़ नाटक रैली के माध्यम से जागरूकता किया जाता है तथा उपलब्धि में वर्तमान में एन एन एस “ए” प्रमाण पत्र से 5 अंक का बोनस नम्बर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड के पांच स्वयं सेवकों का बस्तर फाइटर सेलेक्ट और जिला पुलिस बल में 3 लोगों का सेलेक्ट हुए हैं उसके तत्पश्चात राजीव मितान युवा क्लब ग्राम पंचायत पारोण्ड के युवाओं के द्वारा स्थानीय खेल को बढ़ावा देने हेतु पारोण्ड के महिलाओं बहनों एवं युवाओं का खेल आयोजन कर प्रथम द्वितीय विजेता को ईनाम भी दिया गया था |

 ब्लॉक बडेराजपुर के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का आगमन हुआ ,जिसमें तहसीलदार सुशील भोई सर एवं जनपद सीईओ ठाकुर का मार्गदर्शन मिला कार्यक्रम समापन तक रहे।

 डॉ सुनील कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीम लेकर शिविर में निशुल्क सिकलीन,एनीमिया, मलेरिया,सुगर एवं ब्लडप्रेशर चेक किया गया महिला बाल विकास विभाग से श्री मती चन्दकुमारी ठाकुर, श्रीमती प्रमिला टंडन, बिमला भास्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रचना सेठिया,अमिला मरकाम सुरजा मरकाम अनिला मनिकपुरी के द्वारा सब्जियों की रंगोली कर बेहतरीन प्रदर्शन किया गया एवं खाद्य विभाग ठाकुर मेडम फोरेस्ट विभाग बृजलाल नेताम आगमन हुआ था।

नशा मुक्ति अभियान जमीनी स्तर से चलाने वाले शंभू चांदेकर के द्वारा गुडाखू, तम्बाकू, शराब के नशा को बहुत ही घातक बीमारी बताया है इसे मुक्त करना बहुत आवश्यक है तभी गाँव का समाज का विकास होना संभव है।

अंतिम उद्बोधन में प्राचार्य अखिलेश कुमार राय ने उपस्थित अतिथियों को सम्मान करते हुए  कलेक्टर साहब के ड्रीम प्रोजेक्ट “एनीमिया मुक्त कोण्डागांव” बनाने के ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील किये।

कोण्डागांव जिला कलेक्टर साहब के ड्रीम प्रोजेक्ट एनीमिया मुक्त कोण्डागांव के तारतम्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा एनीमिया मुक्त कोण्डागांव बनाने के परिप्रेक्ष्य में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दिखाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पारोण्ड के संरपच रामेश्वरी मरकाम उपसंरपच सांवली बाई एवं अध्यक्षता संस्था प्रमुख अखिलेश कुमार राय प्रभारी प्राचार्य एवं विशेष अतिथि गाँव के माटी गायता मूलचन्द मरकाम, दिनेश मरकाम गांव पटेल, जगन्नाथ मरकाम ,मोतीलाल मरकाम, जयलाल मरकाम ,लक्ष्मण मरकाम, मंगलराम नाग ,अकबरदास मनिकपुरी ,वार्डपंच शिव कुमारी मनिकपुरी, सुनिता नेताम ,अर्जुन मरकाम, राम नेताम ,प्रेमसागर नेताम, ब्लॉक से तहसीलदार सुशील भाई जनपद सीईओ ठाकुर सर स्वास्थ्य विभाग डॉ कश्यप सर एवं पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम, महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी चंद्र कुमारी ठाकुर, प्रमिला टंडन, बिमला भास्कर खाद्य विभाग से कविता ठाकुर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फॉरेस्ट विभाग से बृजलाल नेताम एवं समस्त स्कूल स्टाफ अगमल तारम, सूकूराम नेताम, सुभाष नेताम, सुमन कोर्राम, डोमारसिंह सहारे, राजीव भारद्वाज, विनोद टोप्पो ,प्रभुवन पटेल ,शैलेंद्र साहू, निरुपा नायक, चारू सोलंकी, उमेश जलधर, अजीत पाण्डे, सुरजा सोरी, महेंद्र मरकाम, फुलमा मरकाम, राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयं सेवकों एवं विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सुचारू रुप से संचालन कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें राज्य गीत अरपा पैरी के धाम गा कर समापन की घोषणा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version