गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस कार्यकर्ता महासमुंद लोकसभा के उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए गांव गांव में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए उन्हें ताम्रध्वज साहू के पक्ष में मतदान करने प्रेरित कर रहे है। कांग्रेस के ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, बिसौहा हरित, करीम खान, जितेन्द्र ठाकुर आदि के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्ष धर है, हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते है। भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपूतियों की चिंता करती है। भाजपा के राज में आर्थिक असमानता बढ़ी है। आरक्षित वर्गो को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी मूलत आरक्षण विरोधी है, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला विरोधी है। भाजपा के फोकस में केवल अपने चंद पूंजीपति मित्रों का मुनाफा है, जब जब भाजपा की सरकार आती है शोषित, पीड़ित, वंचित और पिछड़ों का हक छीनने का काम करती है। एक तरफ जहां केन्द्र की मोदी सरकार ने वन अधिकार अधिनियम में संशोधित करके स्थानीय आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित किया है वहीं अपने मित्रों के लाभ के लिए देश में पहली बार कमर्शियल माइनिंग शुरू करवाई, अतिमहत्वपूर्ण जैव विविधता के क्षेत्रों में नो गो एरिया को संकुचित करके माइनिंग की अनुमति दी है। भाजपा और मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में ना जनता है, ना ही पर्यावरण। वे तो अपने पूंजीपतियों का जेब भरने में लगी है। इसलिए हमें कांग्रेस को विजयी बनाने ताम्रध्वज साहू को प्रचंड बहुमत विजयी बनाना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version