छुरा/गरियाबंद(गंगा प्रकाश):-आप आये दिन अखबारों में या फिर सोशल मीडिया पर ऐसी ख़बरें पढ़ते तो होंगे,जहाँ रिश्तों के साथ इंसानियत को भी तार-तार होते हुए देखा होगा?कई इंसानों को अपना ज़मीर तक बेचते भी देखा होगा?जंहा एक पिता अपने बेटे के लिए क्या कुछ नहीं करता है। जन्म देने के साथ ही उसका पालन- पोषण, शिक्षित करने और उसके बाद अन्य जिम्मेदारियों का सिलसिला ताउम्र चलता रहता है। इसलिए ही पिता को आकाश की तरह माना गया है।बेटे के लिए कुर्बान होने वाले संघर्षशील पिताओं की कई कहानियां हैं। कुछ बेटे अपने पिता के लिए हर तरह से तैयार रहते हैं। वहीं कुछ इस रिश्ते की गहराई नहीं समझ पाते हैं।

इस सबके बीच बेटे का पिता के प्रति अनादर का रवैया और अभद्र व्यवहार के केस भी सुनने को मिलते हैं। अक्सर देखा गया गया है कि जो हत्या होती है, अपराध होते हैं। उनमें आसपास के लोगों का ही हाथ होता है।यहां अपने ही निकटतम जनों के खून से सने हाथों के संदर्भ में कहा जा सकता है कि मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि जहां वह अपनों के बीच प्रेम,सद्भावना और विश्वास पाता है।आस्था और प्रेम प्राप्त करता है वहीं जब रिश्तो के धागे टूटने लगते हैं तो बात हत्या और अन्य तरह के अपराधों तक पहुंच जाती है।वंही दूसरी और बेटा द्वारा पिता को मारने-पीटने,घर से बाहर निकालने के अलावा हत्या तक के मामले सामने आते रहते हैं।ऐसा ही एक मामला गरियाबंद जिला के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरा में देखने को मिला हैं जंहा कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्त्या कर दी हैं।बताना लाजमी होगा कि मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 26.11.2022 को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मोंगरा में राजेश नागवंशी पिता ठग्गुराम नागवंशी उम्र 55 साल ग्राम मोगरा थाना छुरा का हत्या हो गया है।कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचे घटना के संबंध में प्रार्थी बजरंग नागवंशी पिता राजेश नागवंशी उम्र 32 साल ग्राम मोंगरा कि रिपोर्ट पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था वंही प्रार्थी बजरंग नागवशी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 26.11.2022 को सुबह खेत में काम करने गया था,सुबह 10.00 बजे घर जाकर देखा कि आंगन में खून बह रहा था,तथा उसके पिता राजेश नागवंशी की मौत हो चुका था,प्रार्थी के चाचा सवेराम नागवंशी ने बताया कि तुम्हारा छोटा भाई यशवंत नागवंशी घर और जमीन पर मेरा नाम दर्ज कराओ तथा जमीन का पट्टा मांगने की बात को लेकर झगडा विवाद करते हुये मृतक राजेश नागवंशी की हत्या करने की नियत से लकड़ी के डण्डा से प्राण घातक हमलाकर हत्या किया हैं।आरोपी यशवंत नागवंशी अपने  पिता राजेश नागवंशी अपने पिता को हत्या कर गांव से फरार हो गया था।मामले की गंभीरता के अनुरूप जिला गरियाबंद के पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा  निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना छुरा पुलिस,विशेष टीम द्वारा आरोपी को ग्राम चुरकीदादर से लगे नुआपाठा उड़ीसा के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया ।पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा घटना स्थल से जप्त किया गया,आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने के बाद मामला अजमानतीय होने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में रही इनकी मुख्य भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर,सउनि सुरेश निषाद,प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा,धनुष निषाद , जयप्रकाश मिश्रा,चुडामडी देवता स्पेशल टीम आरक्षक ललित नेताम,देवेन्द्र सोनवानी, दयानंद गौर की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

यशवंत नागवंशी पिता राजेश नागवंशी उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम मोगरा थाना छुरा जिला गरियाबंद ( छ.ग.)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version