मैनपुर (गंगा प्रकाश)- तहसील मुख्यालय मैनपुर के अति संवेदनशील ग्राम पंचायत साहेबीन कछार के सक्रिय नेता रूपसिंह मरकाम ने भी बीजेपी का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। ज्ञात हो कि भाजपा के कद्दावर नेता रूपसिंह मरकाम का क्षेत्रीय पकड़ सभी को ज्ञात है रूपसिंह मरकाम ने 1985 से लगातार बीजेपी के लिए काम किया है। भाजपा टिकट के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आते ही एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 से भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा के भीतर भूचाल सा आ गया है कई दिग्गज नेताओं ने टिकट को लेकर नाराजगी व्यक्त किया है इस संबंध में रूपसिंह मरकाम ने बताया कि वह ग्राम पंचायत साहेबीनकछार में लगातार 25 वर्ष तक सरपंच सरपंच के बखूबी कार्यकाल निभाया उन्होंने बीजेपी के कई अहम पद पर भी रहे लेकिन आज बीजेपी कर्मठ कार्यकर्ताओं को नजर नजर अंदाज कर कर रही है जिससे नाराज होकर रूपसिंह मरकाम ने अंततः आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया उन्होंने अरविंद केजरीवाल के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर में आम आदमी पार्टी में अपना प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और बीजेपी मंडल अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दे दिया रूपसिंह मरकाम ने बीजेपी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की बीजेपी पिछले 15 साल में सरकार में रहते हुए भी गांव गरीब किसान मजदूर मजदूरों के हित के कोई कार्य नहीं किया न ही ग्रामीण अंचलों के लिए उन्होंने कुछ नही किया बीजेपी सिर्फ उद्योगपति पूंजीपतियों की सरकार रही है उन्होने कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा भूपेश बघेल झूठे वायदे कर सत्ता में आयी है कांग्रेस ने अपना कोई वादा पूरा नही किया। उन्होने आगे कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो आज देश में दिल्ली मॉडल दिया वह वाकई काबिले तारीफ है आम आदमी पार्टी की सोच जरूरतमंदों की पहली पसंद है आज आम आदमी पार्टी की विचारधारा कांग्रेस और बीजेपी से अलग है दोनों सरकार छत्तीसगढ़ में आरी बारी से घोटाले ही घोटाले की अब जनता जाग चुकी है और अपना मन बना चुकी है कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली और पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की मन बना ली है lऔर ईमानदार सरकार केजरीवाल की सरकार, आप की सरकार छत्तीसगढ़ में इस बार अवश्य बनेगी l मरकाम ने आगे यह भी बताया कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह भी विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेगें।

आम आदमी पार्टी सदस्यता लेने के बाद रूपसिंह मरकाम लगातार कर रहे है जनसंपर्क

रूप सिंह मरकाम ने जैसे ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात वह भी जनसंपर्क में जुट गए हैं और जगह-जगह जाकर अपना आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार की जनहितकारी 10 गारंटी को आम जनता ,आम जनमानस में प्रचार प्रसार कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने अपनी निजी ग्राम साहेबीन कछार में लगभग 300 ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया कुचेंगा, भूतबेड़ा, गरीबा, गरहाडीह से भी बड़ी संख्या में लोगो ने आम आदमी पार्टी में प्राथमिकता की सदस्यता दिलाई अब तक रूप सिंह मरकाम ने लगभग 2000 लोगों को आम आदमी पार्टी मे जोड़ने का काम किया है और लगातार क्षेत्र के ग्रामों में जनसंपर्क कर रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version