सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेम्हला जंगल में वन अमला ने नाजायज तरीके से काटे जा रहे पेड़ कटाई को ही नहीं रोका बल्कि पेड़ काटे जाने में प्रयुक्त आरा मशीन  को भी जप्त किया है। दरअसल लकड़ी तस्कर द्वारा मजदूरों को पैसा देकर वन परिक्षेत्र लखनपुर के रेम्हला जंगल में स्थित एक विशालकाय सेमल दरख्त को आरा मशीन से कटवाया जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आरा मशीन जप्त करते हुए पी ओ आर किये जाने कार्यवाही किया है। लकड़ी काटने वाले मजदूर नामिक और बबलू ने बताया कि लकड़ी तस्कर पवन यादव निवासी खजूरी के कहने पर हम दोनों मजदूर वन भूमि पर उगे विशाल सेमल पेड़ को आरा मशीन से काटने का कार्य कर रहे थे ।क्षेत्र में सेमल पेड़ काटे जाने की शिकायत लम्बे अरसे से रही है राजस्व विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने कारण गांवो में उगे अनगिनत सेमल पेड़ पूर्व में काटकर तस्करों द्वारा ले जाया गया। इसी फेहरिस्त में लकड़ी तस्करो ने गांव देहात के सेमल पेड़ों की सफाया करने के बाद अब वन भूमि पर उगे सेमल पेड़ों की बलि चढ़ाने शुरू कर दिये है हौसला बुलंद बेमुरव्वत लकड़ी तस्कर जंगल सड़क किनारे खड़े पेड़ो को दिनदहाड़े आरा मशीन से काटकर ले जाने की हिमाकत कर रहे हैं तथा लकड़ी तस्करी जैसे कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। रेम्हला जंगल के सेमल पेड़ कटाई रोकने तथा आरा मशीन जप्त करने कार्यवाही में सर्किल प्रभारी सियाराम वर्मा, अरुण दुबे, रमेश यादव, अमित लकड़ा सहित अन्य की भूमिका रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version