संदीप दुबे

भैयाथान(गंगा प्रकाश)।– विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवराही स्थित रेल्वे फाटक के समीप रेलवे विभाग द्वारा यू आकार का अंडर ब्रिज बनाये जाने के विरोध में ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर आसपास ग्रामों के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित केंद्रीय मंत्री,विधायक व रेलवे विभाग के नाम को पत्र लिखकर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है।
मिली जानकारी अनुसार भंवराही से डुमरीया एनएच 43 पहुँच मार्ग के बीच ग्राम भंवराही में रेल्वे फाटक में यु टाईप रास्ता के साथ अन्डर ब्रिज बनाया जा रहा है जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि अंडर ब्रिज बनाए जाने से दुर्घटना बढ़ने के साथ क्षेत्र में भारी वाहन निषेध हो जाएगी जिससे क्षेत्र के दर्जनों से अधिक ग्राम पंचायत के लोगों को काफी असुविधा होगी। तथा रेलवे द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिज में पानी निकासी नहीं होने से बरसात के दिनों कीचड़ व जल भराव होता है जिससे आवागमन बाधित होने का खतरा भी बना रहता है।यही कारण है कि क्षेत्र के ग्रामीण जन सहित जन प्रतिनिधि अन्डर ब्रिज बनाए जाने का विरोध करते हुए ओव्हर ब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।जिसकी शिकायत कलेक्टर,विधायक,सांसद सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों से की गई है।

जनदर्शन में आवेदन के बाद कलेक्टर ने एसडीएम को भेज वस्तुस्थिति का लिया जायजा
ग्राम सभा के पारित प्रस्ताव के साथ अंडर ब्रिज नही बनाए जाने के साथ कलेक्टर के नाम जनदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीण सहित जन प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग करते हुए आवेदन पत्र सौंपा था। जिस पर कलेक्टर ने बीते गुरुवार को एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार ओपी सिंह को मौके पर भेजकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों सहित रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की थी। इस दौरान मार्तंड साहू, सुनील साहू,राजू गुप्ता,जमशेद खान, मो. टिंकू, जगरनाथ सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम सभा में अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव पारित कर सांसद,विधायक,कलेक्टर व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा में अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यवाही की सत्य प्रतिलिपी संलग्न कर सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह,भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे,
महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान को सौंपा है।

“चूंकि पूरा मामला रेलवे विभाग व सेंट्रल एजेंसी से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं जिसमे बजट भी ज्यादा लगेगा जिसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।इस विषय पर निर्णय रेलवे को लेना है।”
रवि सिंह एसडीएम सुरजपुर


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version