बिना बताए ही एक अंबुजा प्लांट ने किए ब्लास्ट

बाल बाल बचे हड़ताल में बैठे लोग

राघवेंद्र सिंह

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार से महज ही दूरी पर स्थित अंबुजा प्लांट जो रवान ग्राम पंचायत में स्थित है और प्लांट से लगा हुआ तथा रवान से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्लांट का सीमावर्ती क्षेत्र जहां के आसपास में रवान, मल्दी, मोपर, देवरानी सरकीपार, मुढीपार तथा करमनडीह ग्राम पंचायत लगा हुआ है और लगभग 11 दिवस से करमनडीह के निवासियों के द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट में कार्य करने को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसमें आज दिनांक तक किसी भी प्लांट के पदाधिकारियों के द्वारा शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली गई और आज तो एक गजब की घटना घट गई थी आज ही सीमेंट संयंत्र के द्वारा अपने ही खदान में ब्लास्ट कर दिया गया तथा समीप ही बैठे हड़ताल में लोगों के ऊपर भी कुछ पत्थर के कड़ गिरे और ब्लास्टिंग इस कदर थी कि हड़ताल पर बैठे लोग हिल गए तथा ऐसे में तो हम यह मान सकते हैं कि हड़ताल पर बैठे लोग बाल-बाल बचे इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले सीमेंट संयंत्रों के लोग तथा शासन प्रशासन के द्वारा अभी तक इस प्रकार से सुध नहीं लेना इन लोगों की सुध क्या वाक्यांश है क्या बातें हैं यह तो शासन-प्रशासन ही जाने और सीमेंट प्लांट के लोग ही जाने क्योंकि कुछ समय पूर्व ग्राम वासियों तथा प्लांट वालों के मध्य बात हुई थी कि लोगों को काम पर रखा जाएगा मगर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली गई क्या कुछ बातें हैं वह आवेदन के माध्यम से हड़ताल पर बैठे लोगों ने थाना प्रभारी को मौखिक रूप से तथा आवेदन के माध्यम से सूचनार्थ कर दिए हैं तथा लोगों ने यह भी कहा कि हम उच्च अधिकारी को भी इनकी जानकारी देंगे और अब हम विवश हो चुके हैं कि इतने दिन बैठने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली गई तो हम आगे उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे क्योंकि मामला उनके आजीविका पर आ बैठी है और आज दिनांक तक हड़ताल पर बैठे रहने से उनकी अर्थव्यवस्था पर भारी तूफान से आग मची हुई है और अब देखने वाली बात यह होगी की इस प्रकार की घटनाओं को देखकर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन क्या इन सभी बातों की जानकारी रखकर संज्ञान में लेते हुए आगे कुछ करते हैं या होली आने तक इनकी पुलिया को देखते हुए रहते हैं खबर अभी बाकी है वह अगले अंक में उच्च अधिकारी का कथन लेकर प्रकाशित करेगी।

लगातार हम इतने दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं कंपनी से या शासन प्रशासन के किसी भी प्रकार का बात सामने नहीं आ रहा है और आज हमारे आजीविका पर आ बैठी है आज तो हम बाल-बाल बचे हैं कल पता नहीं क्या हो जाए

 दिलीप कुमार खुटे उपसरपंच ग्राम पंचायत करमनडीह


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version