करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। लगातार अपने अलग अलग अंदाज और अपनी ठेठ छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए प्रदेश भर में जाने वाले चंद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव का जन्मदिन एक जून को उनके गृह ग्राम जमगहन में बड़े ही धूमधाम से अपने परिवार अर्थात क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओ के साथ केक काट कर मनाया गया। बता दें कि रामकुमार यादव ने अपना जन्मदिन अपने गृह ग्राम जहा उनका नैनिहाल है जहा से उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन प्रारंभ किया ऐसा महान गांव जिसने प्रदेश को दो दो विधायक प्रदान किया जहा से बड़े बड़े नेता पैदा हुए ऐसे गांव जमगहन जहा विधायक रामकुमार यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम का आयोजन जमगहन ग्राम के वर्तमान सरपंच पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे , समस्त पंच एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया था। जन्मदिन के अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन के द्वारा जन्मदिन के उपहार स्वरूप चांदी के मुकुट पहनाकर किया गया सम्मानित।
विधायक के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम हरदा निवासी चित्रकार द्वारा विधायक का रंगोली से चित्र बनाकर एक अलग अंदाज से जन्मदिन मनाते नजर आए तो वही उनके समर्थकों द्वारा इस बार मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर फल वितरण भी किया गया।

छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्पेशल रूप से मनाया गया विधायक का जन्मदिन

आज के जमगहन के जन्मदिवस कार्यक्रम में ब्लाक के महिला समूह, मितानिन टीम द्वारा एक अलग अंदाज में जन्मदिन मनाते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा से विधायक रामकुमार यादव को तौलकर जन्मदिन मनाया गया साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा विधायक को केला से तौलकर जन्मदिन मनाया गया इसके सहित ग्रामीणों ने अलग अलग से लड्डूओ सहित विभिन्न मिष्ठानो से तौलकर जन्मदिन मनाया इस तरह से सभी ने विधायक रामकुमार यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
आज के जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजन में सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे सहित समस्त ग्राम वासी ग्राम जमगहन, युवा कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी सहित कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version