बालिका को उनके माता पिता के पास पहुंचाकर चेहरे में लौटाई मुस्कान

गोलू कैवर्त 

 बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। गुरुवार 31 अगस्त को  दोपहर करीबन 02:00 मोबाइल से सूचना मिला की  ग्राम गिंदोला के पास  डोटोपार चौगड्ढा पर  एक 10 वर्ष की बालिका मिली है जो अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है  सूचना पर थाना प्रभारी लवन केसर पराग  द्वारा तुरंत संवदनशीलता एवं मानवता का परिचय दिखाते हुए थाना लवन से अविलंब  आरक्षक राजेंद्र साहू महिला आरक्षक लोकेश्वरी साहू को शासकीय वाहन से मौके पर रवाना किया गया एवं बालिका को थाना लाकर चाय बिस्कुट व खाना खिलाया गया एवं बालिका से सरलता स्नेह एवं अपनत्व की भाव  से पूछताछ किया गया उसके बाद भी बालिका अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी इसलिए उसका फोटो लेकर मोबाइल के माध्यम से आसपास की इलाके में पतासाजी किया गया पता चला कि बालिका ग्राम भिलोनी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की रहने वाली है विदेशी निषाद की बच्ची है व मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आज सवेरे भटकते हुए घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर आ गई थी बालिका को शासकीय वाहन से उसके गांव भिलौनी ले जाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया घर पहुंचते ही बालिका एवं उनके परिजनों के चेहरे में एक दूसरे से मिलने की खुशी झलक रही थी।गौरतलब हो जब से बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के कंधों पर जिला का बागडोरआया है तब से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास का ग्राफ तेजी से बढ़ा है इसके साथ ही स्थानीय थानों के प्रति भी लोग बेहिचक अपनी समस्याओं को बताकर पुलिस से सहायता प्राप्त कर रहे हैं जो किसी भी जिला के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।आपको यह भी बात बताना जरूरी है लवन पुलिस थाना प्रभारी के रूप में केसर पराग की पदस्थापना भी जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है।थाना प्रभारी सूझबूझ एवं सक्रियता से क्षेत्र के अपराध मुक्त बनाने की दिशा में लगातार पसीना बहा रहे हैं जो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण जनों के लिए अच्छी खबर है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version