गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।-कसडोल विधानसभा में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध गरीबों के मसीहा के रूप में छत्तीसगढ़ के कसडोल विधानसभा में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले कसडोल के पूर्व लोकप्रिय एवं जनहितैषी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शनिवार 3 दिसम्बर को कसडोल विधानसभा के ग्राम पंचायत तुरमा में संगवारी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित नाचबो अउ नचाबो डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।मंच से संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि तुरमा की पावन धरती धन्य है जंहा के निवासियों में आपसी सहयोग एवं भाई चारे की भावना बसी हो जिसके बदौलत आज यह बहुत बड़ा डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो पाया इसके लिए संगवारी ग्रुप तुरमा के सदस्यगण एवं ग्राम वासी बधाई के पात्र हैं।आगे पूर्व विधानसभा ने कहा कि कसडोल विधानसभा में आज शहरों से गॉवों तक सड़कों का जो जाल बिछा है, विकास कार्य का जो अनवरत गंगा बहा है तो उसका पूरा श्रेय  पूर्व भाजपा सरकार को ही जाता है ।भाजपा की सरकार जब छत्तीसगढ़ में था तब चारों तरफ विकास ही विकास दिखता था लेकिन जैसे कांग्रेस की सरकार आया है छत्तीसगढ़ के जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं ,ठग सरकार से अपने आप को पहचान कीजिए और अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल सही व्यक्ति के चुनाव में कीजिए।2023 के चुनाव में विधायक का चुनाव बहुत ही समझदारी के साथ सही और योग्य व्यक्ति को विधायक के पद पर चुनिए, आपके सही निर्णय आपके विधानसभा की नींव बनाता है ।इसलिए नीव बनाने की दिशा में अभी से कमर कस लीजिए।कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा,डॉ अजय राव पूर्व जिलाध्यक्ष,श्रीमती भुनेश्वरी  तिलक वर्मा जिला पंचायत सदस्य  बलौदाबाजार ,विशिष्ट अतिथियो  में  योगेश वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बलौदाबाजार, रामकुमार साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष लवन, पवन कुमार साहू पूर्व जनपदउपाध्यक्ष बलौदाबाजार,ईशान वैष्णव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बलौदाबाजार, श्रीमती रानी यादव जनपद पंचायत सदस्य बलौदाबाजार,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण यादव,वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त, पत्रकार योगेश कुमार सिंघम, विजय यादव मण्डल अध्यक्ष लवन,जिला महामंत्री प्रशांत यादव, राजेन्द्र  उर्फ पप्पू साहू,मीडिया प्रभारी लवन मण्डल अजय साहू विजय गोयल, अनिल श्रीवास, नारायण साहू, शाखा राम साहू,प्रेम साहू जनपद पंचायत सदस्य बलौदाबाजार, नरेन्द्र पैकरा सरपंच प्रतिनिधि तुरमा,एवं संगवारी ग्रुप तुरमा के सभी सदस्यों की उपस्थिति रहा।मंच संचालन मशहूर एंकर शिक्षक ऋषि कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम में करीब हजारों की भीड़ जुटी रही।सुरक्षा व्यवस्था में लवन पुलिस चौकी से स्टॉफ में प्रधान आरक्षक धनंजय यादव, प्रधान आरक्षक अजय आँचल, प्रधान आरक्षक नवीन कुर्रे,आरक्षक राजेन्द्र साहू, महिला आरक्षक सोनम भट्ट का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version