चंद्र शेखर जायसवाल
रायगढ़(गंगा प्रकाश)। छाल क्षेत्र के लात पुनर्वास में आज धरमजयगढ़ बल्ला कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुवात में चाचा नेहरू की छायाचित्र पर धूप दीप आदि प्रज्ज्वलित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात बच्चो को पेन फल और चॉकलेट का वितरण किया गया इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में वे भारतीय राजनीति के प्रमुख व्यक्तित्व थे। स्वाधीनता के लिए 13 वर्षों से ज्यादा समय तक जेल में रहने वाले नेहरू ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। कार्यक्रम में उनके साथ दिलीप सारथी दिनेश बेहरा संतोष पांडे, ईश्वर साहू संतोष व अन्य गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
There is no ads to display, Please add some
