गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के एडवाइजर लोकराम साहू को जे.ओ.टी.सी. अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित सम्मेलन में एसबीआई लाईफ के सीईओ व एमडी अमित झिंगरान, जोन डायरेक्टर आर पाडियन एवं रीजन डायरेक्टर योगेश शर्मा ने प्रदान किया। लोकराम साहू का यह तीसरा जे.ओ.टी.सी. अवार्ड है। इससे पहले दुबई एवं थाइलैंड में भी इन्हें सम्मान प्राप्त हो चुका है। लोकराम साहू ने बताया कि देशभर के 4100 लाईफ मित्रों (एडवाइजर) को अलग अलग दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होनें अपने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता वोमन ईरानी ने शिरकत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रेरक बाते बताई एवं अपने जीवन के संघर्ष को सांझा किया।
There is no ads to display, Please add some
