बेमेतरा । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 संसदीय क्षेत्र 07 अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा  क्षेत्रों साजा,बेमेतरा और नवागढ़ में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं | आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा ने कृषि उपज मंडी परिसर  पहुंचकर निर्वाचन सामग्री वितरण व वापसी के लिए की गई तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कल 6 मई( सोमवार) को  सबेरे 6 बजे से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण इसी परिसर से किया जाएगा। मतदान दलों को प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट भी दी जाएगी।
     जिले के तीनो विधानसभा के लिए 3000 व रिज़र्व में 1000 कर्मचारीयों की डयूटी लगायी गई है। इस मौके पर अपर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, तीनो विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग ऑफिसर(एआरओ)  सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
      कलेक्टर श्री शर्मा ने मंडी परिसर में निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान वे तीनो विधानसभा के मतदान कर्मियों के लिए बनाये गयी बैठक व्यवस्था देखी और कुछ कमियों को आज शाम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए |  उन्होंने कर्मचारियों  के भोजन-चाय-नाश्ता केंटिंन का भी अवलोकन किया।  वाहन पार्किंग आदि भी देखी।
             बतादें कि इस बार नवाचार करते हुये मतदान कर्मियों  को टेबल पर मतदान सामग्री दी जाएगी | मंडी प्रांगण में तीनो विधानसभा क्षेत्र के 3000 मतदान कर्मियों के लिए अलग अलग कुर्सी टेबल की व्यवस्था की गई है | इस बार मतदान दलो को वितरण काउंटर में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि मतदान दलों के पास जाकर उनको मतदान सामग्री प्रदान किया जायेगा | इसके पश्चात् उन्होंने मतदान दलों के लाने लेजाने के लिए वाहन व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान वे स्वयं बस ड्राइवर कों बुलाकर बस की फिटनेस चेक करी | इसके पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएमएचओ को निर्देशित किया की सभी मतदान दलों में चिकित्सा संबंधी तैयारी करने कों कहा | आज मतदान सामग्री वितरण का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
      जिलाधीश श्री शर्मा ने मंडी में बिजली पानी के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के नगर पालिका अधिकारीयों को जरूरत के मुताबिक अस्थायी व चलित शौचालय के व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बाताया की मतदान दल में लगे अधिकारी कर्मचारियों को मतदान केन्द्रों में जाने से पूर्व सामग्री वितरण के दौरान प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट जिला स्वास्थ विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में मतदाता दल के अधिकारी कर्मचारी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार हेतु संपर्क कर सकते है। चयनित स्वास्थ केन्द्रों में एम्बुलेंस की सुविधा होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version