गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 02 एवं 03 अप्रैल को होगा। इसी प्रकार महिला, युवा एवं दिव्यांग मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक- 01, 02 एवं 03 का प्रशिक्षण 04 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, पॉलिटेक्निक कॉलेज गरियाबंद एवं आईटीएस कॉलेज गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 02 अप्रैल से महिला, युवा एवं दिव्यांग मतदान दलों का प्रशिक्षण 04 अप्रैल को
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
