छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम लोहझर खट्टी मे प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन नव वर्ष के आगमन पर बहुत ही भव्य अंदाज से किया गया। गरियाबंद जिले के सबसे बड़े मंचो मे से एक लोहझर खट्टी अपने भव्य आयोजन के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे रोहित साहू विधायक राजिम ,अध्यक्षता श्रीमति मंजु बाई ध्रूव सरपंच ग्राम पंचायत लोहझर विशिष्ट अतिथि राजेश साहू जिला अध्यक्ष अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्रीमति सुखबती टान्दे जनपद सदस्य, मनीष हरित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष,फलेंद्र साहू, भूनेश्वर साहू युवा मोर्चा महामन्त्री, गुलशन सिन्हा युवा मोर्चा अध्यक्ष, ईश्वर साहू अध्यक्ष विद्या मंदीर समिति लोहझर, दिलीप सूर्यवंशी उपसरपंच ग्राम पंचायत लोहझर, खम्मन नागेश पंच, भानु ठाकुर ग्राम प्रमुख खट्टी, नैन साहू, ए. के वर्मा सेवानृवित्त प्रधान पाठक, एन.एल पटेल प्रधान पाठक, डी.आर कोशले और समस्त गणमान्य नागरिक मंच मे विराजमान थे। आगंतुक अतिथियो के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के मूर्ति के पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलीत कर कार्यक्रम की भव्य शुरूआत किया गया। स्वागत के रूप विधायक रोहित साहू के ग्राम लोहझर के प्रथम आगमन पर भाजपा नेता दीपक साहू के प्रतिनिधित्व मे और स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक को केले से तौलकर स्वागत किया गया। जो की बहुत ही आकर्षक रहा जनता के बीच मे। तत्पश्चात् विधायक के साथ सभी अतिथियो का आयोजक परिवार संघर्ष युवा समिति के पदाधिकारी जन और सदस्यों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों नन्हे नन्हे बालीकाओ द्वारा नृत्य प्रस्तुति कर भव्य उद्घघाटन किया गया। रोहित साहू विधायक ने अपने उद्बबोधन मे कहा की युवा पीढी को आगे आकर ऐसे ही देश को संचालन करना है, युवा ही देश के आधार स्तंभ होंगे। साथ ही सभी ग्रामवासी को नववर्ष की बधाई दिया गया । प्रतियोगिता मे कुल 8 सामूहिक डांस 7 युगल 12 एकल डांस लगभग 30 टीमो ने अपने कला का जलवा लोहझर के मंच पर बिखेरे रहें। सामूहिक विधा मे प्रथम विजेता भोला डांस ग्रुप रायगढ़ , दूसरा स्थान स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर, तीसरा स्थान बिरसा मुंडा डांस ग्रुप कोंडागाँव रहे। युगल विधा मे प्रथम पवन हिना रेअब रहे। विदित हो की पवन हीना लगातार पांच वर्ष तक यंहा स्थान बनाते आ रहे है। दूसरा स्थान श्याम खुशबु महासमुंद, तीसरा स्थान टू स्टार डांस ग्रुप बागबाहरा ने प्राप्त किया। एकल विधा मे प्रथम स्थान राक स्टार बलोंदाबाजार, दूसरा स्थान सूरज निषाद झलप, तीसरा स्थान टिकम् पटेल अमेठी गरियाबंद विजेता रहे । सभी प्रतिभागियो को ईनाम राशि और शिल्ड प्रदान किया गया। ईनाम वितरण समारोह मे मुख्य मंच पर अतिथि के रूप मे महिला कमांडो अध्यक्ष मिलापा बाई यादव, केदार साहू, नारद काकडे, खम्मन ठाकुर, विराजमान थे। कार्यक्रम के मंच के मंच संचालक के रूप मे पवन ध्रूव (व्याख्याता) योेगश यादव , दुष्यंत यादव, खेमचंद यादव, लोकेश साहू, विजय यादव इन सभी ने मंच को बारी बारी समा बाँधा। कार्यक्रम के समापन बाद युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष लूनेश साहू, सरंक्षक जितेंद्र यदु के द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के इस भव्य आयोजन मे समिति के अध्यक्ष लूनेश साहू उपाध्यक्ष जितेंद्र यदु, कोषाध्यक्ष् रिन्केश पटेल, सह अध्यक्ष कैलाश साहू, सचिव लुकेश् साहू, संरक्षक गण मे ईश्वर साहू, भारत निषाद, पुरुषोत्तम गिरी, यशवंत ठाकुर, योगेश यादव, पवन ध्रूव, मोती साहू , राहुल मिरी,रेखराम बंदे सुबेलाल साहू खेमू चक्रधारी युवा सदस्य गण हेमनारायण साहू, देव नारायण साहू, दुष्यंत यादव, तुषार साहू, नितिन, वेद,त्रिदेव साहू,कान्हा साहू, गोबिंद साहू उज्ज्वल साहू छत्तर ध्रूव,द्रोण साहू, धन्नू चक्रधारी सरजू, मनी, छोटू साहू, राजा वर्मा, महेंद्र कमार, भोला,नीलू साहू, शोभा साहू, लेखु साहू, टिक्कू कोशले, संजय ठाकुर, के साथ समस्त ग्राम वासी सभी का अभुत्पूर्ण सहयोग रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
