करन अजगल्ले

सक्ती/मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। – वन्देमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में 26जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहाँ गणतंत्र दिवस के 74वें उत्सव 26जनवरी को वन्देमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा के तत्वाधान में ब्लाक मुख्यालय में विशाल तिरंगा यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन देशभक्ति से ओतप्रोत और बहुत ही आकर्षक अंदाज में निकाला गया जहाँ 300 मीटर लम्बा तिरंगा लिए वन्देमातरम स्कूल की छात्र छात्राओं की जयघोस भारत माता की जय और वन्दे -मातरम पुरे मुख्यालय में गूंज रहा थाI यात्रा को स्कूल परिसर से ब्लाक मुख्यालय होते हुए बीरभांठा चौक तक किया गयाI गणतंत्र दिवस के अवसर पर मालखरौदा मुख्यालय के इतिहास में तीन सौ मीटर लम्बा तिरंगा के साथ ऐसा भव्य शोभायात्रा पहली बार देखने को मिला जो आकर्षक का केंद्र रहाI इस आकर्षक दृश्य को हर कोई अपने मोबाइलों से वीडियो फोटो और सेल्फी लेते नजर आयेI तिरंगा यात्रा के पीछे पीछे चल रहें सैनिकों और पुलिस के परिधान में सजे बच्चें और उनके पीछे रथों में सवार भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के साथ साथ वीर वीरांगनााओ की मनोरम झांकी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था I इस यात्रा के दौरान मुख्यालय के सामने जनपद सदस्य प्रमोद गबेल किरन गबेल अपने परिवार सहित सभी छात्रों को जूस और बिस्किट वितरण किया गयाI 

शुभारंभ व ध्वजारोहण कार्यक्रम में विशेष रूप से एच. एल. भारती प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शा. अंग्रेजी माध्यम स्कूल मालखरौदा, श्रीमती सविता त्रिवेदी विकास खण्ड समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन मालखरौदा, उदय सिंह गबेल सेवानिवृत सी. एस. इ. बी. तथा लालू गबेल संचालक , बी. डी. मेहेर प्राचार्य वन्देमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा व अभिभावकगण उपस्थित थेI कार्यक्रम के अंत में वन्देमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा सभी छात्रों और पालक, अभिभावकों को भोजन करा कर कार्यक्रम का समापन किया गयाI


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version