प्रेम अग्रवाल

घरगोड़ा(गंगा प्रकाश)। आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जंप उपाध्यक्ष ममता पंडा , अध्यक्षता निरपत राठिया विशिष्ट अतिथि एसडीओ मनोज विश्वकर्मा रहे , वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र गंडेचा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रति एकड़ 250 पौधे की क्षमता अनुसार 2 एकड़ में 500 पौधे लगाए गए जिसमे 250 टीशुक्लचर 250 सागौन के पौधे रोपे गए है । 

आज विश्व वानिकी दिवस के आयोजन अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट मनोज विश्वकर्मा ने लोगो को वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक करने के साथ वनों की अवैध कटाई , आग से सुरक्षा करने के साथ ही जंगल मे विचरण कर रहे जंगली जानवरों के शिकार की रोकथाम करने की अपील की है । जिससे पर्यावरण को सामान्य बनाये रखने में मददगार होगा ।

आयोजन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वन विभाग एसडीओ  वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन विभाग के कर्मचारीयों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया गया ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version