गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वार्षिक आम सभा में उपस्थित कृषक सदस्यों ने वर्मी कंपोस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने तथा खाद की बोरी में हुक रहित रखने की मांग किया। संस्था के कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी के समय अधिकतम तथा अतिरिक्त मेहनत किए जाने पर 1 महीने के अतिरिक्त मानदेय का मांग वार्षिक आमसभा में रखा गया। जिस पर सभी ने सहमति देते हुए वर्मी कंपोस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने धान बीज अंकुरित ना होने पर किसान को लिए गए धान बीज की राशि छतिपूर्ति सहित वापस कराने तथा बिना हुक लगे खाद देने तथा कर्मचारियों को 1 माह का अतिरिक्त मानदेय देने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका सभी ने समर्थन किया उक्त वार्षिक आम सभा में उपस्थित अतिथियों एवं कृषक सदस्यों का श्रीफल एवं गमछा से सम्मान किया गया। उक्त वार्षिक आम सभा में प्रमुख रूप से प्राथमिक कृषि खाद सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राम राम साहू वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संचालक भागवत हरित पूर्व अध्यक्ष नत्थू कश्यप प्राधिकृत अधिकारी महेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व संचालक डोमार सिंह ठाकुर पन्नालाल बंजारे बिसाहु राम साहू समाजसेवी एवं कृषक डॉक्टर चंद्रशेखर हरित एल्डरमैन एवं कृषक डोंगर सिंह मरकाम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दूज लाल बंजारे पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कृषक शिवकुमार सिंह ठाकुर नत्थू सर्वे सुखदेव राम साहू ईश्वर साहू भरत साहू विजय लाल साहू पंचराम ध्रुव पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बांशोर अमीर ध्रुव राज कुमार बघेल संस्था के प्रबंधक मनोज साहू अजय वर्मा मनीष देवांगन अजीत वर्मा टेमन यदू वेन कुमार साहू जिला सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक डीआर साहू कृषि विभाग के प्रतिनिधि सुमेर एवं वर्मा सहित भारी संख्या में कृषक सदस्य एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मनोज साहू एवं आभार प्रदर्शन प्राधिकृत महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
वार्षिक आम सभा में उपस्थित कृषक सदस्यों ने वर्मी कंपोस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने तथा खाद की बोरी में हुक रहित रखने की मांग किया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
