रमेश पाण्डेय/बिल्हा । लोकसभा चुनाव अंतर्गत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा के विभिन्न गावों में किया जनसंम्पर्क। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तिफरा सिरगिट्टि, सिलपहरी व पोडी स, बोदरी मंडल के  ग्राम सरवानी, पीरैया,  कनेरी तथा बिल्हा मंडल के ग्राम पासिद मंगला पा, बेल्टूकरी, अमलडीहा में बिलासपुर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री तोखन साहू जी के समर्थन में विशाल रैली व नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क कर क्षेत्र और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को 400 सीटों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से मतदान की अपील करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर बात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की कार्यकाल की उपलब्धियों से ही आज भारत देश सुशासन और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हुआ है।  राष्ट्रसेवक मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के बेदाग कार्यकाल में सुशासन और विकास की कल्पना को साकार करते हुए जनहित की योजनाओ को पूरा किया है और पूरे देश प्रदेश में विकास कार्यो का इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी जी की दी हुई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया है।

श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने किये गए वायदों को 100 दिन के बहुत समय मे पूरा करके सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है और भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित वर्गों के विकास के लिए समर्पित और संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्र स्तर पर किये जाने वाले कार्यो को चुनाव जीतने का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि हमारा संकल्प हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा को दिलाना है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों सहित नागरिको से सतत जनसम्पर्क हमारा दायित्व पहले भी रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि कहा कि लोकसभा प्रत्याशी श्री तोखन साहू की विजय अभियान के सभी सारथी साथ है आप सभी के सामंजस्य और एकजुटता से हम चुनाव में ऐतहासिक विजय हासिल करेंगे ये आप सभी का उत्साह और मोदी जी की सुशासन वाली सरकार की गारंटी बता रही है।  उन्होने कहा कि देश की एकता अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी से बेहतर विकल्प कोई नही है इस बात को देश की जनता जानती है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी , कृष्ण कुमार कौशिक , मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी ,बलराम देवांगन, पेगन वर्मा, दिनेश पांडेय सहित मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व ग्रामजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version