अब तक 346 गैस कनेक्शन का हो चुका है वितरण

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन वितरण में राज्य में दूसरे स्थान पर सूरजपुर

सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित  किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी श्री विजय किरन ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चलने वाला रथ जिले के जिस-जिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहा है, वहां उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन के लिये आवेदन लिये जा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि अब तक की स्थिति में  शिविर में विभाग द्वारा 346 गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है। जिसमें सूरजपुर और रामानुजनगर ब्लॉक के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 106 और 124 गैस कनेक्शन हितग्राहियों को वितरित किये गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत दिये जा रहे हैं गैस कनेक्शन में राज्य स्तर पर सूरजपुर जिले का स्थान दूसरा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version